Poco F7 Ultra में होगी 120W चार्जिंग वाली 6000mAh बैटरी, करेगा Redmi K80 Pro को कॉपी!

कहा जाता है कि यह Redmi K80 Pro का रीब्रैंड होगा।

Poco F7 Ultra में होगी 120W चार्जिंग वाली 6000mAh बैटरी, करेगा Redmi K80 Pro को कॉपी!

फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम होगा। मेन सेंसर 50MP का लाइट फ्यूजन 800 होगा।

ख़ास बातें
  • Poco F7 Ultra को किया जा सकता है लॉन्‍च
  • भारत में इसके आने की उम्‍मीद है कम
  • कंपनी बेस और ‘प्रो’ वेरिएंट भी लाएगी
विज्ञापन
पोको (Poco) ने हाल ही में भारत में Poco X7 सीरीज को पेश किया है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी अब F7 सीरीज को पेश करने की तैयारी में है। अगले कुछ हफ्तों में इसे लाया जा सकता है। F सीरीज फ्लैगशिप होती है, जिसे X सीरीज के मुकाबले ज्‍यादा प्रीमियम फीचर्स से पैक किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पहली बार इस लाइनअप में एक ‘Ultra' मॉडल लाया जा सकता है। टॉप वेरिएंट के अलावा कंपनी बेस और ‘प्रो' वेरिएंट लाएगी।  

Poco F7 Ultra को लेकर कई जानकारियां अबतक सामने आई हैं। कहा जाता है कि यह Redmi K80 Pro का रीब्रैंड होगा। पोको के F सीरीज में आए कई फोन पहले भी Redmi ब्रैंडिंग के साथ लाए गए हैं, इसलिए F7 Ultra को Redmi K80 Pro से रीब्रैंड किया जा सकता है। फीचर्स के मामले में भी यह K80 Pro जैसा होगा। हालांकि अलग फ‍िनिश और कलर्स में आएगा। 

कहा जाता है कि F सीरीज के अल्‍ट्रा फाेन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा। यह 6.67 इंच के OLED डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा और 3200 x 1440 पिक्‍सल्‍स के साथ QHD+ रेजॉलूशन ऑफर करेगा। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट होगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 3200 निट्स तक होने की उम्‍मीद है। फोन की टचस्‍क्रीन गीली उंगलियों पर भी रेस्‍पॉन्‍स करेगी। इसमें अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

कहा जाता है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम होगा। मेन सेंसर 50MP का लाइट फ्यूजन 800 होगा। साथ में 50MP टेलिफोटो कैमरा और 32MP का अल्‍ट्रावाइड शूटर दिया जाएगा। फोन में 20 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा, जिसमें HyperOS 2 की लेयर होगी। यह IP68 रेटिंग के साथ आएगा जो फोन को धूल और पानी से प्रोटेक्‍ट करता है। 

फोन में 6000एमएएच की सिलिकॉन बैटरी दी जा सकती है, जो 120W की वायर्ड और 50W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन को चुनिंदा देशाें में ही लाया जाएगा। इसके भारत में आने की उम्‍मीद कम है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »