POCO F7 का 24 जून को भारत में लॉन्च, 7,550mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख प्वाइंट से अधिक का स्कोर है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन के साथ F7 Ultra को भी लाया जा सकता है

चीन की स्मार्टफोन मेकर POCO के F7 को 24 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,550 mAh की बैटरी 90 W फ्लैश चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। POCO का दावा है कि F7 की बैटरी कम इस्तेमाल करने पर दो दिन से अधिक चल सकती है। इसकी बैटरी 80 प्रतिशत एफिशिएंसी के साथ 1,600 फुल चार्ज साइकल तक दे सकती है। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख प्वाइंट से अधिक का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर होगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। 

F7 में 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन के साथ  F7 Ultra को भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में पेश किया गया था। हाल ही में देश में कंपनी की यूनिट के चीफ, Himanshu Tandon ने F7 Ultra के लॉन्च का टीजर दिया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5,300 mAh की बैटरी हो सकती है।  इस वर्ष मार्च में Poco ने F7 Ultra के साथ  F7 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। Poco F7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 और Poco F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.