7550mAh बैटरी वाले Poco फोन की सेल आज से, ऐसे खरीद पाएंगे 2 हजार रुपये सस्ता

Poco ने बीते महीने बाजार में Poco F7 5G लॉन्च किया था और आज से इस फोन की दूसरी सेल शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco F7 5G में 7,550mAh की बैटरी दी गई है।
  • Poco F7 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Poco F7 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Poco

Poco ने पिछले महीने बाजार में Poco F7 5G लॉन्च किया था और आज से इस फोन की दूसरी सेल शुरू हो रही है। ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद (Poco F7 5G Price In India) सकते हैं। यहां पर बैंक ऑफर (Poco F7 5G Sale offers) से लेकर कई लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। F7 5G में 7,550mAh की बैटरी (Poco F7 5G Battery) के साथ Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Poco F7 5G Camera) मिलता है। आइए Poco F7 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco F7 5G Price


Poco F7 5G की दूसरी सेल आज यानी कि 5 जुलाई, 2025 को 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो रही है। Poco F7 5G के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, जिसे ऑफर के बाद 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। ऑफर में DFC Bank, SBI and ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। या एक्सचेंज पर 2,000 रुपये का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी शामिल है। कंपनी 1 साल की अतिरिक्त वारंटी प्रदान कर रही है। वहीं 1 हजार रुपये में 1 साल तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही है।


Advertisement
Poco F7 5G Features, Specifications 


Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280x2,772 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 2,560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,840Hz PWM डिमिंग रेट के साथ 3,200 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0पर काम करता है।  इसमें 7,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए F7 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX882 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। F7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS4.1 तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Bad
  • Cameras could be better
  • Attract smudges
  • Bloatware heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  4. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  6. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  7. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  8. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  9. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  10. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.