Poco F1 को मिलना शुरू हुआ Android 10 अपडेट

Poco F1 के लिए Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट ( वर्ज़न नंबर 11.0.6.0.QEJMIXM) के साथ रोल-आउट  होना शुरू हो गया है। शाओमी इस अपडेट को छोटे-छोटे बैच में जारी करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मार्च 2020 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 को यह अपडेट MIUI 11 के रूप में मिला है
  • स्क्रीनशॉट के मुताबिक यह अपडेट जनवरी एंड्रॉयड सुरक्षा पैच के साथ आता है
  • पोको एफ1 को 2018 में एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था

Poco F1 को एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI अपडेट मिली है

Poco F1 को भारत में Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया अपडेट Xiaomi के MIUI 11 के रूप में आता है। हाल ही में पोको टीम ने एंड्रॉयड 10 के बीटा वर्ज़न को टेस्ट करने शुरू किया था और अब यह नया एंड्रॉयड वर्ज़न सभी पोको एफ1 यूज़र्स को मिलने वाला है। फिलहाल यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट सभी पोको एफ1 यूज़र्स तक नहीं पहुंचा होगा। आष्चर्य की बात है कि कुछ यूज़र्स ने जनवरी में ही सोशल मीडिया पर इस अपडेट के रोलआउट की जानकारी दे दी थी। पोको एफ1 को अगस्त 2018 में एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ पर आधारित MIUI 9.6 के साथ देश में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को दिसंबर 2018 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 मिला था।

MIUI कम्युनिटी फोरम पर एक पोस्ट के अनुसार, Poco F1 के लिए Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट ( वर्ज़न नंबर 11.0.6.0.QEJMIXM) के साथ रोल-आउट  होना शुरू हो गया है। फोरम पोस्ट में जानकारी दी गई है कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट को छोटे-छोटे बैचों में जारी किया जा रहा है। कंपनी के मुताबित शुरू में यह अपडेट बीटा टेस्टर और मी पायलट यूज़र्स के लिए जारी होगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूज़र्स की रिपोर्ट यह बताती है कि नया एमआईयूआई अपडेट उन पोको एफ1 यूज़र्स के लिए भी जारी किया जा रहा है, जो बीटा प्रोग्राम में भाग नहीं ले रहे हैं।

ट्विटर पर कई यूज़र्स ने अपने पोको एफ1 पर मिले इस नए एंड्रॉयड अपडेट के आने के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। स्क्रीनशॉट को देखा जाए तो अपडेट फरवरी 2020  एंड्रॉयड सुरक्षा पैच के साथ आता है और इसका डाउनलोड साइज़ 1.9 जीबी है। हालांकि चेंजलॉग में एंड्रॉयड 10 का कोई जिक्र नहीं है।

Poco F1 Android 10 अपडेट को शुरू में जनवरी में टेस्ट किया गया था।  यदि आप उन पोको एफ1 यूज़र में से एक हैं जो एंड्रॉइड 10 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आप सेटिंग्स पर जाकर इस अपडेट को खुद से जांच सकते हैं। अपडेट में नए गेस्चर के साथ-साथ इंटरफ़ेस-लेवल के कई बदलाव शामिल होने की संभावना है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.