Poco F1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ओपन सेल 14 सिंतबर से

तीन सफल फ्लैश सेल के अब Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने ऐलान किया है कि 13 सितंबर को रात 12 बजे से Poco F1 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 सितंबर 2018 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है शाओमी पोको एफ1
आज की तारीख में Poco F1 स्मार्टफोन सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। खासकर 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में दिए गए दमदार स्पेसिफिकेशन को लेकर। तीन सफल फ्लैश सेल के अब Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने ऐलान किया है कि 13 सितंबर को रात 12 बजे से इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ओपन सेल में उपलब्ध होगा। बता दें कि शाओमी पोको एफ1 के इस वेरिएंट की ओपन सेल Flipkart के अलावा मी डॉट कॉम पर भी आयोजित होगी। यह फोन रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

Poco India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन के साथ मिलकर यह जानकारी दी। दोनों ने यह भी बताया कि इसके अलावा 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जल्द ही ओपन सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
 

Poco F1 की भारत में कीमत

मार्केट में शाओमी पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक है। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त Poco F1 का एक आर्मर्ड एडिशन भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है।
 

Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है। Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
  2. 700 फीट की चट्टान धरती से टकराएगी? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
  2. Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
  3. Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
  4. IND vs PAK T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट महामुकाबला, यहां देखें फ्री!
  5. New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
  6. 700 फीट की चट्टान धरती से टकराएगी? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. 10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. 10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.