Poco C85: आ रहा है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला 'बजट' पोको फोन! फुल स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन लीक

Poco C85 में कथित तौर पर MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR4x रैम और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Poco C85 में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद
  • लीक के मुताबिक, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी मिलेगी
  • Redmi 15C (4G) का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है Poco C85

Poco C75 (ऊपर फोटो में) का सक्सेसर होगा Poco C85

Photo Credit: Poco

पिछले कुछ हफ्तों से Poco C85 कई देशों के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ रहा है, जिसमें UAE, थाईलैंड, इंडोनेशिया और अमेरिका शामिल हैं। अब एक नई रिपोर्ट ने इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के आधिकारिक रेंडर्स और पूरा स्पेसिफिकेशन शीट सामने ला दिया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई है। स्मार्टफोन एंटी-लेवल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा, जिसमें HD+ LCD पैनल, 8MP सेल्फी कैमरा, MediaTek Helio सीरीज का चिपसेट और 6000mAh बैटरी शामिल होने की बात कही गई है।

XpertPick की रिपोर्ट के अनुसार, Poco C85 में 6.9-इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 1600 x 720 रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस मौजूद है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की खबरहै। डिजाइन की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच से लैस डिस्प्ले और डुअल-टोन बैक पैनल के साथ ब्लैक कैमरा आइलैंड मिल सकता है।

Advertisement

रिपोर्ट आगे दावा करती है कि Poco C85 में MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR4x रैम और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आएगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिलने की बात कही गई है।

वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, डुअल वाई-फाई, USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का वजन 211 ग्राम और डायमेंशन्स 173.16 x 81.07 x 8.2mm बताए गए हैं। शेयर किए गए रेंडर्स से पता चलता है कि इसमें लेफ्ट साइड में सिम ट्रे और राइट साइड में वॉल्यूम बटन व पावर की के साथ इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Poco C85 ब्लैक, मिंट और पर्पल शेड्स में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी का सिबलिंग ब्रांड Redmi, Redmi 15C (4G) पर भी काम कर रही है, जो संभवतः Poco C85 का रीब्रांडेड वर्जन होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.