Poco C3 भारत में 6 अक्टूबर को देगा दस्तक, Flipkart पर होगी बिक्री

Poco इंडिया के ट्वीट के अनुसार, Poco C3 को 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए लिवस्ट्रीम होगा या नहीं, इस बारे में ब्रांड ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।

Poco C3 भारत में 6 अक्टूबर को देगा दस्तक, Flipkart पर होगी बिक्री

Poco C3 को Redmi 9 के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Poco C3 हो सकता है Redmi 9C का रीब्रांडेड वेरिएंट
  • मलेशिया में इस साल जून में लॉन्च किया गया था रेडमी 9सी
  • 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा पोको सी3
विज्ञापन
Poco C3 को भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद Xiaomi सब-ब्रांड द्वारा अपने ट्विटर हैंडल के जरिए साझा की गई है। यह ट्वीट पोको सी3 के किसी प्रकार के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को साझा नहीं करता है, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि फोन जून में मलेशिया में लॉन्च हो चुके Redmi 9C का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। Poco C3 को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा और अब आगामी दिनों में इसके बारे में और अधिक जानकारी सामने आनी चाहिए, यह देखते हुए कि अब हम लॉन्च के काफी करीब आ गए हैं। आपको यह भी बता दें कि पोको सी3 के भारत में लॉन्च होने को लेकर Flipkart ने अपने पोर्टल पर एक समर्पित पेज भी लाइव किया है और वादा किया है कि कल यानी 2 अक्टूबर को फोन के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।
 

Poco C3 India launch, expected price

पोको इंडिया के ट्वीट के अनुसार, पोको सी3 को 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए लिवस्ट्रीम होगा या नहीं, इस बारे में ब्रांड ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। पोको इंडिया का कहना है कि फोन फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। अभी तक इसकी कीमत और सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, हाल ही में Poco C3 का एक कथित रिटेल बॉक्स लीक हुआ था, जिसने इशारा दिया था कि फोन 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा, जिसकी भारत में कीमत 10,990 रुपये होगी। हालांकि ऐसा हो सकता है कि कंपनी इसके अलावा और भी वेरिएंट्स लॉन्च करे।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Poco C3 को Redmi 9C का रीब्रांडेड वेरिएंट बताया जा रहा है। याद दिला दें कि रेडमी 9सी को इस साल जून में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। यदि यह सच होता है तो हम पोको सी3 के स्पेसिफिकेशन्स को पहले से ही जानते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं।
 

Redmi 9C (rumored Poco C3) specifications

डुअल-सिम रेडमी 9सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई11 पर चलता है। रेडमी 9ए की तरह इस फोन में भी 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi 9C की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं। रेडमी 9सी का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »