Pixel 5 और Pixel 4A 5G की वास्तविक तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन भी आए सामने

इस लीक तस्वीर में फोन के बैक पैनल की झलक देखने को मिली है। Pixel 5 और Pixel 4A 5G का बैक पैनल देखने में बिल्कुल एक जैसा ही है, हालांकि फोन का साइज़ इन दोनों फोन को अलग बनाता है। पिक्सल 5 मे गिल्टरी बैक फिनिश दिया गया है, जबकि पिक्सल 4ए 5जी में मैट व्हाइट लुक मौजूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अगस्त 2020 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 5 स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से होगा लैस
  • गूगल पिक्सल 5 से बड़ा हो सकता है Pixel 4a 5G
  • पिक्सल 4ए 5जी में मौजूद होगा सकता है 3.5mm ऑडियो जैक

Google 30 सितंबर को लॉन्च कर सकता है दोनों फोन

Google Pixel 5 स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है, जैसे-जैसे लॉन्च का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे डिवाइस से जुड़े लीक्स ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। अब पिक्सल 5 फोन की वास्तविक तस्वीर ऑनलाइन लीक की गई है, जिसके साथ Pixel 4a 5G स्मार्टफोन भी मौजूद है। इस लीक तस्वीर में फोन के बैक पैनल की झलक देखने को मिली है। पिक्सल 5 और पिक्सल 4ए 5जी का बैक पैनल देखने में बिल्कुल एक जैसा ही है, हालांकि फोन का साइज़ इन दोनों फोन को अलग बनाता है। पिक्सल 5 मे गिल्टरी बैक फिनिश दिया गया है, जबकि पिक्सल 4ए 5जी में मैट व्हाइट लुक मौजूद है।

इस वास्तविक तस्वीर को पहले Reddit पर लीक किया गया था, लेकिन बाद में डिलिट भी कर दिया गया था। हालांकि, डिलिट करने से पहले XDA Developers ने इसे देख लिया, जिसकी रिपोर्ट बताती है कि इस तस्वीर के साथ फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई थी। लीक तस्वीर में बायीं ओर Pixel 5 फोन स्थित है, जबकि दायीं ओर बड़ा फोन Pixel 4a 5G है। दोनों डिवाइस में एक-जैसा वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो रियर कैमरा सेंसर के साथ एक अज्ञात सेंसर और एक फ्लैश स्थित हैं। दोनों फोन के बैक पैनल पर एक छोटी रिंग आउटलाइन भी दी गई है, जो कि रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा देती है। गूगल लोगो को दोनों ही फोन के निचले हिस्से पर जगह दी गई है। जैसा कि हमने बताया पिक्सल 5 में गिल्टरी ब्लैक कलर फिनिश दी गई है, जो कि कुछ दिन पहले सामने आए रेंडर्स में भी लीक हो चुका है। वहीं, पिक्सल 4ए 5जी फोन में व्हाइट फिनिश मौजूद है।
Advertisement
 

पिक्सल 5 के रेंडर्स पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें फोन की स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होल-पंच डिस्प्ले की जानकारी मिली थी। Reddit पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी साझा की गई थी, जो इस प्राकर है।
 

Google Pixel 5 specifications (expected)

गूगल पिक्सल 5 में कथित तौर पर 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, प्लास्टिक बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा 8 जीबी रैम मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

दी गई जानकारी के अनुससार, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी, इसके अलावा यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट के साथ नहीं आएगा।
 

Google Pixel 4a 5G specifications (expected)

गूगल पिक्सल 4ए 5जी फोन में 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट फीचर होगाा और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर 6 जीबी रैम के साथ लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 4ए 5जी फोन में पिक्सल 5 की तरह ही कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे। फोन की बैटरी पिक्सल 5 से थोड़ी कम 3,800 एमएएच की होगी, जिसमें 3.5mm ऑडियो जैक शामिल होगा।
Advertisement

गूगल ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि पिक्सल 4ए 5जी फोन की कीमत $499 होगी। हालांकि, यह देखना बाकि है कि पिक्सल 5 की कीमत क्या होगी। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि गूगल दोनों ही फोन को 30 सितंबर को लॉन्च कर सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pixel 5, Google Pixel 5, Google Pixel 4a 5g, Pixel 5 Image Leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.