Google Pixel 5 के रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

एक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 5 में 5.7 से 5.8 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसका डाइमेंशन 144.7x70.4x8.1 मिलीमीटर (बंप के साथ 8.5 एमएम) हो सकता है।

Google Pixel 5 के रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Google Pixel 5 को Pixel 4a 5G के साथ 30 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 5G के साथ कंपनी Pixel 4a 5G को भी करेगी लॉन्च
  • Snapdragon 765G चिपसेट से लैस हो सकता है नया पिक्सल 5 स्मार्टफोन
  • रेंडर्स में दिखाई दिया होल-पंच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Google Pixel 5 को Pixel 4a 5G मॉडल के साथ अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। पिक्सल 4ए लॉन्च ब्लॉग पोस्ट में तकनीकी दिग्गज ने फोन के किनारे की थोड़ी सी झलक साझा की थी। इसमें फोन के किनारों और बटन प्लेसमेंट को दिखाया गया था। हालांकि अभी तक पिक्सल 5 को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। अब, एक ताजा लीक पिकस्ल 5 के पूरे डिज़ाइन के बारे में बताता है। ये दरअसल Pixel 5 के रेंडरर्स हैं, जिनमें फोन के फ्रंट में होल-पंच कटआउट और पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

Pricebaba ने OnLeaks के साथ मिलकर आगामी Pixel 5 के कथित हाई-क्वालिटी रेंडर्स साझा किए हैं। रेंडरर्स का सुझाव है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले होगा, जिसमें स्क्रीन के ऊपर बायें कोने पर कटआउट होगा। यह Pixel 4a के समान लगता है। हालांकि पीछे की तरफ पिक्सल 5 में चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसके अंदर दो कैमरों का सेटअप दिया जाएगा। यह मॉड्यूल बैक पैनल के ऊपरी बायें कोने में सेट होगा। हालांकि कैमरा के स्पेसिफिकेशन अभी भीस अज्ञात है।

दिलचस्प है कि पिक्सल 5 के ये रेंडरर्स फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाते हैं। Pixel 5 पर एक यूनिक ग्लिटर वाला बैक पैनल फिनिश भी है। इसमें वॉल्यूम और पावर बटन दायीं ओर सेट दिखते हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल को नीचे रखा गया है, जबकि सिम ट्रे स्लॉट डिवाइस के बायें किनारे पर सेट है।
 
google

Pricebaba की रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 5 में 5.7 से 5.8 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसका डाइमेंशन 144.7x70.4x8.1 मिलीमीटर (बंप के साथ 8.5 एमएम) हो सकता है। टिप्सटर Roland Quandt ने अलग से दावा किया है कि पिक्सल 5 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। क्वांट का कहना है कि इस बार 64 जीबी बेस स्टोरेज मॉडल नहीं होगा। क्वांट ने लिखा है (अनुवादित) "यदि 64 जीबी मॉडल है, तो मैंने उन्हें नहीं देखा है।"

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Pixel 5 के साथ Pixel 4a 5G के साथ 30 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। पिक्सल 5 को स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »