Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत

इसके अंदर कंपनी ने ऐसा फीचर दिया है जो यूजर की मौजूदगी का पता लगा सकता है।

Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत

Photo Credit: gsmdome

गेमिंग मॉनिटर 360Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • मॉनिटर में 1000 निट्स की HDR पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • Evnia 27M4N8500V में बिल्ट इन CMOS सेंसर भी दिया गया है।
  • साउंड के लिए इसमें दो स्पीकर लगे हैं।
विज्ञापन

Phillips ने नया गेमिंग मॉनिटर मार्केट में लॉन्च किया है। नया Phillips Evnia 27M4N8500V गेमिंग मॉनिटर कंपनी का अफॉर्डेबल मॉनिटर है जिसमें QD-OLED डिस्प्ले मिलता है। यह गेमिंग मॉनिटर 360Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिहाज से इसमें जबरदस्त लो-लेटेंसी दी गई है। यह 0.03 ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ आता है। इतना ही नहीं, इसके अंदर कंपनी ने ऐसा फीचर दिया है जो आदमी की मौजूदगी का पता लगा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस विस्तार से। 

Phillips Evnia 27M4N8500V Price

Phillips Evnia 27M4N8500V को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 3499 युआन (लगभग 45,500 रुपये) है। गेमिंग मॉनिटर को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। खरीद के लिए यह JD.com पर भी उपलब्ध होगा। 

Phillips Evnia 27M4N8500V Specifications

Phillips Evnia 27M4N8500V गेमिंग मॉनिटर में 26.5 इंच QD-OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 360Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। मॉनिटर में 1000 निट्स की HDR पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 99% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करता है। साथ ही 100% sRGB कलर कवरेज दी गई है। इसकी स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगी है। कंपनी के अनुसार यह रिफ्लेक्ट होने वाली रोशनी को 1.3% कम कर देती है। 

गेमिंग मॉनिटर में Nvidia G-Sync और Adaptive Sync सपोर्ट दिया गया है यह 0.03 ms के रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। Evnia 27M4N8500V में बिल्ट इन CMOS सेंसर भी दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह यूजर की मौजूदगी का पता लगा लेता है। इससे यह पावर की खपत को कम करता है और OLED बर्न से बचाता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट मिलते हैं। साथ दो USB-A, एक USB-B अपस्ट्रीम पोर्ट दिया गया है। USB-C पोर्ट भी मौजूद है जो 15W पावर डिलीवर करता है। साउंड के लिए इसमें दो स्पीकर लगे हैं। ये 5W की आउटपुट देते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »