• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Philips ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है।

Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Philips

Philips S7221 5G में 6.67 इंच की HD LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Philips S7221 5G में 6.67 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Philips S7221 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Philips S7221 5G में 5,700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Philips ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,700mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यहां हम आपको Philips S7221 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Philips S7221 5G Price

Philips S7221 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,499 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Philips S7221 5G Features & Specifications

Philips S7221 5G में 6.67 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर Spreadtrum T765 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4 RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इस फोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.95 मिमी और वजन 200 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Philips S7221 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा फीचर में एआई सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोट्रेट मोड शामिल है। यह फोन लाउडर ऑडियो आउटपुट के लिए अल्ट्रा मैक्स मोड के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल नेनो सिम, 5जी, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास, गैलिलियो, बायडू, ब्लटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  3. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  7. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  10. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »