• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पेटीएम की द ग्रेट ऐप्पल सेलः आईफोन 7, मैकबुक प्रो और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर

पेटीएम की द ग्रेट ऐप्पल सेलः आईफोन 7, मैकबुक प्रो और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर

पेटीएम की द ग्रेट ऐप्पल सेलः आईफोन 7, मैकबुक प्रो और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर
ख़ास बातें
  • मंगलवार से शुरू हुई यह सेल गुरुवार (16 फरवरी) तक चलेगी
  • पेटीएम पर 'द ग्रेट ऐप्पल सेल' का आयोजन किया जा रहा है
  • ग्राहकों को आईफोन और मैकबुक की खरीदारी पर कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन
पेटीएम पर 'द ग्रेट ऐप्पल सेल' का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुई यह सेल गुरुवार (16 फरवरी) तक चलेगी। सेल के दौरान ई-वॉलेट साइट पर ग्राहकों को आईफोन और मैकबुक की खरीदारी पर कैशबैक मिलेगा।

सेल के तहत, पेटीएम से आईफोन 7 का 256 जीबी वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 12,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ई-कॉमर्स साइट पर 92,000 रुपये में उपलब्ध है। कैशबैक की राशि को प्रोडक्ट के भेजे जाने के 24 घंटे के अंदर पेटीएम वॉलेट में आ जाएगी। गौर करने वाली बात है कि इस ऑफर में कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प नहीं है। इसी तरह से ग्राहक आईफोन 7 के 128 जीबी वेरिएंट की खरीदारी पर 7,500 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इस वेरिएंट को 65,000 रुपये में लिस्ट किया गया है।

पेटीएम पर चुनिंदा मैकबुक मॉडल पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। ऐप्प्ल मैकबुक प्रो 15 इंच (इंटल कोर आई7, 16 जीबी रैम, 257 जीबी एसएसडी) 1,50,000 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहकों को इस प्रोडक्ट के साथ 20,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
 
paytm

द ग्रेट ऐप्पल सेल में  कंपनी के कई और प्रोडक्ट पर भी छूट मिल रही है। आईफोन 6एस का 32 जीबी वेरिएंट 46,000 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन के साथ 6,000 रुपये कैशबैक पाएंगे। ऑनलाइन रिटेल साइट आईपैड टैबलेट की खरीदारी पर ज़्यादा छूट दे रही है। ऐप्पल आईपैड प्रो 12.9 (32 जीबी)  65,000 रुपये में उपलब्ध है और खरीदारी करने पर ग्राहकों को 9,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ग्राहक चाहें तो ऐप्पल वॉच की खरीदारी पर 4,500 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।

हम अपने पाठकों को यही सुझाव देंगे कि पेटीएम वॉलेट में लॉग इन रहें और यह सुनिश्चित करें कि वॉलेट में उचित राशि मौज़ूद है। इसके अलावा ग्राहकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कैशबैक ऑफर का सही फायदा उठाने के लिए उपयुक्त प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना है। एक बार फिर बता दें कि कैशबैक की राशि आपके पेटीएम वॉलेट में आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »