Paytm Maha Cashback Carnival 2019: 99 रुपये में Redmi फोन खरीदने का मौका

Paytm Maha Cashback Carnival 2019: पेटीएम महा कैशबैक कार्निवल में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई अन्य ब्रांड के हैंडसेट पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Paytm Maha Cashback Carnival 2019: 99 रुपये में Redmi फोन खरीदने का मौका

Paytm Maha Cashback Carnival 2019: पेटीएम महा कैशबैक कार्निवल में 99 रुपये में खरीदें Redmi फोन

ख़ास बातें
  • Paytm हर दिन दो घंटे के लिए लिस्ट करेगा क्रैकर डील्स
  • Paytm Cracker Deals का लाभ 6 अक्टूबर तक
  • 5,000 रुपये से ज्यादा की खरीदी पर लागू होगा बैंक ऑफर भी
विज्ञापन
Paytm Maha Cashback Carnival: पेटीएम महा कैशबैक कार्निवल में ग्राहकों को बंपर कैशबैक और डिस्काउंट दिया जा रहा है। Paytm Sale का आगाज़ 29 सितंबर से हुआ है और सेल 6 अक्टूबर तक चलेगी। पेटीएम ने Cracker Deals की घोषणा की है, इस शानदार डील्स के तहत Redmi फोन को 99 रुपये और बजट फोन को 1 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Paytm Cracker Deals 2 अक्टूबर से लाइव हुई है और यह 6 अक्टूबर तक चलेगी।

बता दें कि यह क्रैकर डील 6 अक्टूबर तक हर दिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक लाइव रहेगी और कीमत कैशबैक के जरिए कम की जाएगी। इसका मतलब कि ग्राहकों को फोन की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा और फिर Paytm ग्राहक के अकाउंट में कैशबैक को ट्रांसफर कर देगा। जैसा कि हमने आपको बताया इस डील्स के जरिए रेडमी फोन को प्रभावी रूप से कम से कम 99 रुपये और बजट फोन को 1 रुपये में खरीदा जा सकता है।

पेटीएम ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर कौन से रेडमी या बजट फोन को हैवी कैशबैक के साथ लिस्ट किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी हर दिन शाम 6 बजे इस बात से पर्दा उठाएगी। Paytm का कहना है कि यदि कार्ट वैल्यू 5,000 रुपये से ज्यादा होगी तो बैंक ऑफर भी लागू होगा। HDFC डेबिट, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है।

Paytm Maha Cashback Sale में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई अन्य ब्रांड के हैंडसेट पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये तक का कैशबैक और 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज लाभ भी है। सभी मोबाइल डील्स को देखने के लिए पेटीएम मॉल पर अलग से बने पेज पर जाएं।

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »