पैनासोनिक बजट स्मार्टफोन टी50 लॉन्च, जानें दाम और खूबियां

पैनासोनिक बजट स्मार्टफोन टी50 लॉन्च, जानें दाम और खूबियां
विज्ञापन
पैनासोनिक ने गुरुवार को भारत में अपना नया नया स्मार्टफोन टी50 लॉन्च कर दिया। कंपनी ने टी50 स्मार्टफोन की कीमत 4,990 रुपये रखी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई कंपनी की यूआई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 'अब तक का सबसे आसान एंड्रॉयड यूजर इंटरफेस' है।

पैनासोनिक टी50 में दिया गया यह सेल यूआई गूगल एंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप वर्जन पर आधारित है और स्मार्टफोन के लिए इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। पैनासोनिक ने यूजर इंटरफेस की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें 'एडवांस लॉन्चर सेटिंग' जैसे बैच अरेंजिंग, फाइल मैनेजर और गेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर हैं। इस इंटरफेस में एलईडी फ्लैश के साथ स्मार्टफोन का 5 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी शामिल है। इस यूआई में तस्वीरों को शानदार बनाने के लिए नौ ब्यूटी कैमरा मोड दिए गए हैं। इनमें पोज मोड, चाइल्ड मोड और वाटरमार्क शामिल हैं। इसके अलावा मुफ्त थीम और स्पेशल इफेक्ट भी यूजर इंटरफेस को आकर्षक बनाते हैं।

अब बात फोन के स्पेसिफिकेशन की, डुअल सिम सपोर्ट वाले पैनासोनिक टी50 में (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर प्रोसेसर और एक जीबी रैम है। हैंडसेट में स्टोरेज 8जीबी है जिसे बढ़ाकर 32 जीबी तक कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन में 1600एमएएच की बैटरी है। पैनासोनिक टी50 रोज गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का डाइमेंशन 131.7x66.3x8.8 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »