Panasonic Eluga Ray 700 में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

पैनासोनिक एलुगा रे 500 स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। अब, एलुगा सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पैनासोनिक एलुगा रे 700 को भी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। पैनासोनिक एलुगा रे 700 की कीमत 9,999 रुपये है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 सितंबर 2017 12:05 IST
ख़ास बातें
  • एलुगा 700 में मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है
  • हैंडसेट में एक 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • फोन में 3 जीबी रैम है
पैनासोनिक एलुगा रे 500 स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। अब, एलुगा सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पैनासोनिक एलुगा रे 700 को भी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। Panasonic Eluga Ray 700 की कीमत 9,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन 21 सितंबर, दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर एलुगा रे 700 शैंपेन गोल्ड, मरीन ब्लू और मोका गोल्ड कलर में मिलेगा। स्मार्टफोन में 5000 एमएएच बैटरी और 5.5 इंच डिस्प्ले जैसी ख़ूबियां हैं। हैंडसेट अभी 'Coming Soon' टैग के साथ लिस्ट किया गया है।

पैनासोनिक एलुगा रे 700 की ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। पैनासोनिक एलुगा रे 700  में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी आईपीएस ऑन सेल डिस्प्ले है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 और 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटीके6753 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

फोटोग्राफी की बात करें  तो एलुगा रे 700 में पीडीएएफ, 5पी लेंस और अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए फ्रंट फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी कैमरा ब्यूटी मोड, एचडीआर मोड से लैस आता है। वहीं रियर कैमरे में एचडीआर, पैनोरॉमिक और ब्यूटी मोड दिए गए हैं।

कनेक्ंटिविटी के लिए एलुगा रे 700 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, 3जी, वाई-फाई 802.बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इस स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 75.35x153.75x8.9 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.