• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक एलुगा मार्क 11,990 रुपये में लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

पैनासोनिक एलुगा मार्क 11,990 रुपये में लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

पैनासोनिक एलुगा मार्क 11,990 रुपये में लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस
विज्ञापन
पैनासोनिक ने भारत में नया स्मार्टफोन एलुगा मार्क लॉन्च किया है। 11,990 रुपये में मिलने वाला यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होना है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार में यूज़र को 8 अलग फिंगरप्रिंट कंफ्यूगर करने देगा। पैनासोनिक एलुगा मार्क एंड्रॉयड फॉर वर्क सपोर्ट के साथ आता है। यह हैंडसेट भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड को भी सपोर्ट करता है।

(पढ़ें: पैनासोनिक एलुगा मार्क बनाम लेनेवो के3 नोट बनाम मोटोरोला मोटो जी जेन 3)

इस प्राइस रेंज में एलुगा मार्क की भिड़ंत लेनेवो के3 नोट (कीमत 9,999 रुपये) और 11,999 रुपये में उपलब्ध मोटोरोला मोटो जी थर्ड जेन (1 जीबी रैम) से होगी। डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आने वाला पैनासोनिक एलुग मार्क स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस है। इसमें 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है।

पैनासोनिक एलुगा मार्क में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

4जी के अलावा एलुगा मार्क में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीआरएस/ एज, 3जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ओटीजी सपोर्ट, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। यह रॉयल गोल्ड और मेटालिक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने बताया है कि हैंडसेट फिटहोम यूआई के साथ आता है जिसे पैनासोनिक द्वारा डेवलप किया गया है। इसकी मदद से यूज़र अपने अंगूठे को एक बार टैप करके होम स्क्रीन पर मौजूद किसी भी ऐप को एक्सेस कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »