Panasonic Eluga I4 लॉन्च, 3000 एमएएच की बैटरी है इसमें

पैनासोनिक ने मंगलवार को भारत में नया स्मार्टफोन एलुगा आई4 लॉन्च किया है। पैनासोनिक एलुगा आई4 की कीमत 8,290 रुपये है। कंपनी ने अपने एआई असिस्टेंट आर्बो को नए Panasonic Eluga I4 का हिस्सा बनाया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2017 18:40 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा आई4 की कीमत 8,290 रुपये है
  • कंपनी ने अपने एआई असिस्टेंट आर्बो को नए Eluga I4 का हिस्सा बनाया
  • यह असिस्टेंट यूज़र को समय समय पर सुझाव देता रहेगा
पैनासोनिक ने मंगलवार को भारत में नया स्मार्टफोन एलुगा आई4 लॉन्च किया है। पैनासोनिक एलुगा आई4 की कीमत 8,290 रुपये है। कंपनी ने अपने एआई असिस्टेंट आर्बो को नए Panasonic Eluga I4 का हिस्सा बनाया है। यह असिस्टेंट यूज़र को समय समय पर सुझाव देता रहेगा। इसकी बिक्री मंगलवार से ही कंपनी के ब्रांड शॉप और अधिकृत रिटेल आउटलेट से शुरू हो गई है।

इस कीमत में Panasonic Eluga I4 का सीधा मुकाबला Xiaomi Redmi 4 और Lenovo K6 Power से होगा।

फुल-मेटल बॉडी में पैनासोनिक एलुगा आई4 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला पैनासोनिक एलुगा आई4 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4जी वीओएलटीई तकनीक भी मौज़ूद है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

एलुगा आई4 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटोफोकस से लैस है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

इससे पहले त्योहारी सेल शुरू होने से ठीक पहले पैनासोनिक ने अपने एलुगा रे 500 और एलुगा रे 700 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे। पैनासोनिक एलुगा रे 500 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था जबकि एलुगा रे 700 स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में। दोनों स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, मरीन ब्लू और मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में आते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.