Panasonic Eluga C लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 4 जीबी रैम

पैनासोनिक ने अपना नया स्मार्टफोन एलुगा सी ताइवान में लॉन्च कर दिया है। पैनासोनिक एलुगा सी में एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। नए स्मार्टफोन की कीमत 6,000 ताइवानी डॉलर (करीब 12,900 रुपये) है और अभी यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Panasonic Eluga C लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 4 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुसा सी में 5.5 इंच बेज़जल लेस डिस्प्ले है
  • एलुगा सी में मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर है
  • स्मार्टफोन को 6,000 ताइवानी डॉलर के साथ लिस्ट किया गया है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने अपना नया स्मार्टफोन एलुगा सी ताइवान में लॉन्च कर दिया है। Panasonic Eluga C में एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। नए स्मार्टफोन की कीमत 6,000 ताइवानी डॉलर (करीब 12,900 रुपये) है और अभी यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

पैनासोनिक एलुगा सी में एक 5.5 इंच डिस्प्ले है जो बेहद-पतले किनारों से लैस है। एचडी डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) है। ख़ास बात है कि, पतले बेज़ल डिज़ाइन के बावज़ूद, डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 नहीं है। आजकल लॉन्च होने वाले अधिकतर स्मार्टफोन में एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया जा रहा है। स्मार्टफोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में एक 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है।

पैनासोनिक ने एलुगा सी डिवाइस में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों सेंसर का अपर्चर एफ/2.2 है। आगे की तरफ़ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जिसके 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर पांच फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड कर सकता है।

पैनासोनिक एलुगा सी में एक 3000 एमएएच बैटरी है और फोन के साथ 7.5 वाट का चार्जर आता है। इसके अलावा, फोन में 5.1 मिलीमीटर स्लिम मेटेल फ्रेम है। और रियर पर ग्लास फिनिश है।

एलुगा सी के साथ, पैनासोनिक ने पतले बेज़ल वाले स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रख लिया है। स्मार्टफोन की कीमत, सैमसंग गैलेक्सी एस8 या ऐप्पल आईफोन X की तरह ऊंची नहीं है। और ना ही यह वनप्लस 5टी वाली मिड-रेंज कैटेगरी का डिवाइस है। पैनासोनिक एलुगा सी का डिज़ाइन हमें शाओमी मी मिक्स और शार्प एक्वोस क्रिस्टल की याद दिलाता है। इन दोनों स्मार्टफोन ने काफी पहले (सैमसंग की इनफिनिटी डिस्प्ले) और (ऐप्पल की सुपर रेटिला डिस्प्ले ) बेज़ल-लेस स्मार्टफोन के ट्रेंड को बढ़ावा दिया।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750टी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »