पैनासोनिक ने 4000 एमएएच बैटरी वाले दो फोन किए लॉन्च, जानें इनके बारे में

पैनासोनिक ने बुधवार को भारत में अपनी एलुगा सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पैनासोनकएलुगा ए3 और पैनोसनिक एलुगा ए3 प्रो लॉन्च कर दिए हैं। पैनासोनिक एलुगा ए3 और पैनासोनिक एलुगा ए3 प्रो में 4000 एमएएच बैटरी, एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 3 जीबी रैम जैसी ख़ूबियां हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2017 16:32 IST
ख़ास बातें
  • एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो की कीमत क्रमशः 11,290 रुपये और 12,790 रुपये है
  • इन दोनों स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • 10 अगस्त से ये फोन देशभर के रिटेल आउटलेट पर मिलेंगे
पैनासोनिक ने बुधवार को भारत में अपनी एलुगा सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पैनासोनकएलुगा  ए3 और पैनोसनिक एलुगा ए3 प्रो लॉन्च कर दिए हैं। Panasonic Eluga A3 और Panasonic Eluga A3 Pro में 4000 एमएएच बैटरी, एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 3 जीबी रैम जैसी ख़ूबियां हैं। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन में 13 मेगेापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो में आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट भी है।

पैनासोनिक एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो की कीमत, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन
एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो की कीमत क्रमशः 11,290 रुपये और 12,790 रुपये है। पैनासोनिक एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो ऑफलाइन चैनल के जरिए पैनासोनिक के ब्रांड स्टोर और दूसरे रिटेल आउटलेट पर 10 अगस्त से उपलब्ध होगा। दोनों फोन मोका गोल्ड, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

इन दोनों स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जिसके एक दिन तक चलने का दावा किया गया है।  इसके अलावा दोनों फोन मेटल बॉडी के साथ आते हैं। पैनासोनिक एलुगा ए3 और पैनासोनिक एलुगा ए3 प्रो डुअल सिम स्मार्टफोन हैं और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं। दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी 2.0 और एफएम सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन का होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा। एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो में एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ओटीजी भी हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पैनासोनिक एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। एलुगा ए3 में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर जबकि एलुगा ए3 प्रो में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है।  एलुगा ए3 और ए3 प्रो में 3 जीबी रैम है जबकि दोनों फोन में क्रमशः 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। दोनों फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो में 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पैनासोनिक एलुगा ए3 और पैनासोनिक एलुगा ए3 प्रो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। दोनों फोन का डाइमेंशन 148.7 * 72.4*9.1 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। दोनों फोन में गूगल डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Strong battery life
  • Decent front camera
  • Bad
  • Dated SoC
  • HD resolution display
  • Average app performance
  • Mediocre rear camera
  • Competition offers better value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  2. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  4. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  2. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  6. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  7. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  10. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.