पैनासोनिक एलुगा ए2 में है 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी, कीमत 9,490 रुपये

पैनासोनिक एलुगा ए2 में है 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी, कीमत 9,490 रुपये
विज्ञापन
पैनासोनिक ने गुरुवार को बड़ी बैटरी वाला एक बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया। नए पैनासोनिक एलुगा ए2 स्मार्टफोन की कीमत 9,490 रुपये है। इसकी सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है और यह वॉयस-ओवर-एलटीई फ़ीचर के साथ आएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह मेटालिक गोल्ड और मेटालिक सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पैनासोनिक एलुगा ए2 में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है और मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस डुअल सिम हैंडसेट में एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जिसके ऊपर कंपनी का पैनासोनिक फिट होम यूआई मौजूद है।

अब बात कैमरा सेटअप की। पैनासोनिक एलुगा ए2 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट का डाइमेंशन 143.8 x 72 x 8.9 मिलीमीटर है और वज़न  167.5 ग्राम। पावर देने के लिए मौजूद है 4000 एमएएच की बैटरी।

इस हैंडसेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई / 3जी एचएसपीए+, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इच्छुक ग्राहकों को हैंडसेट के साथ 399 रुपये का एक स्क्रीन गार्ड मुफ्त मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »