पाकिस्तान में लगा लोगों के निजी डेटा का बाजार, कॉल लॉग से लेकर पासपोर्ट तक सब बिक्री पर!

Pakistan में हजारों नागरिकों का पर्सनल डेटा लीक होकर ऑनलाइन बिक्री पर है। ग्रह मंत्री Mohsin Naqvi ने मामले की जांच NCCIA को सौंपी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 16:28 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान में नागरिकों और अफसरों का पर्सनल डेटा ऑनलाइन लीक
  • मोबाइल कॉल लॉग्स, ID कार्ड और विदेश ट्रैवल डिटेल्स की हो रही है सेल
  • Rs 500 में लोकेशन, Rs 2000 में कॉल रिकॉर्ड्स

Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki

Pakistan में हजारों नागरिकों का संवेदनशील डेटा लीक होने की खबर ने देश के नागरिकों चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेटा में मोबाइल कनेक्शन यूजर्स के एड्रेस, कॉल लॉग्स, नेशनल आईडी कार्ड की कॉपियां और विदेश यात्राओं की डिटेल्स शामिल हैं। प्रभावित लोगों में आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी अफसर और यहां तक कि फेडरल मिनिस्टर्स भी शामिल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान के ग्रहमंत्री Mohsin Naqvi ने इस मामले पर जांच के आदेश भी दिए हैं।

Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के ग्रहमंत्री ने बताया कि उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम्स इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) को मामले की तह तक जाने के लिए एक जांच टीम बनाने को कहा है। मंत्रालय के मुताबिक, “टीम हर पहलू से इस डेटा लीकेज मामले की जांच करेगी और 14 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।”

Advertisement

रिपोर्ट ने कई दावों का हवाला देते हुए बताया है कि दर्जनों वेबसाइट्स पर यह संवेदनशील डेटा बेहद कम दामों पर बेचा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर मोबाइल लोकेशन डेटा लगभग Rs 500 में, डिटेल्ड मोबाइल रिकॉर्ड्स Rs 2,000 में और इंटरनेशनल ट्रैवल डिटेल्स Rs 5,000 में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्रालय का कहना है कि “जिन भी लोगों की इस लीक में कनेक्शन होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में नागरिकों का संवेदनशील डेटा ऑनलाइन लीक हुआ हो। पब्लिकेशन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मई 2024 में भी 180 मिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स के लॉगिन क्रेडेंशियल्स और पासवर्ड्स एक ग्लोबल डेटा ब्रीच में चोरी हुए थे। उस वक्त PKCERT एजेंसी ने चेतावनी जारी कर यूजर्स को सुरक्षा कदम उठाने की सलाह दी थी।

उस ब्रीच में Google, Microsoft, Apple, Facebook, Instagram, Snapchat समेत कई ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स और गवर्नमेंट पोर्टल्स, बैंकिंग इंस्टिट्यूशंस व हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म्स से जुड़े अकाउंट्स प्रभावित हुए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डेटा को Infostealer Malware के जरिए कलेक्ट किया गया था, जो कॉम्प्रोमाइज्ड सिस्टम से डिटेल्स एक्सट्रैक्ट करता है।

Advertisement

मार्च 2024 में भी एक JIT ने पाकिस्तान के ग्रह मंत्रालय को बताया था कि NADRA से 2019 से 2023 के बीच करीब 2.7 मिलियन पाकिस्तानी नागरिकों का डेटा लीक हो चुका है।

Pakistan में नया डेटा लीक किस बारे में है?

लीक में हजारों नागरिकों के मोबाइल एड्रेस, कॉल लॉग्स, आईडी कार्ड कॉपियां और विदेश यात्राओं की डिटेल्स शामिल हैं।

ग्रह मंत्री ने इस पर क्या कदम उठाया?

Mohsin Naqvi ने NCCIA को जांच टीम बनाने का आदेश दिया है, जो 14 दिन में रिपोर्ट देगी।

Advertisement

लीक हुआ डेटा कहां बेचा जा रहा है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्जनों वेबसाइट्स पर यह डेटा बेहद कम दामों - Rs 500 से Rs 5,000 में बेचा जा रहा है।

क्या यह पहली बार है जब ऐसा हुआ?

नहीं, मई 2024 और मार्च 2024 में भी पाकिस्तान में बड़े डेटा ब्रीच सामने आए थे।

इन डेटा लीक्स का असर क्या हो सकता है?

इससे लोगों की प्राइवेसी, ऑनलाइन सिक्योरिटी और सरकारी संस्थाओं पर भरोसे पर गहरा असर पड़ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pakistan, Pakistan data Leak, Data Leak, Dark Web
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.