10000 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन अब होगा ज्यादा पतला, और भी तेज

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2016 11:17 IST
ख़ास बातें
  • टीज़र में जानकारी दी गई है कि यह जल्द लॉन्च होगा
  • नया स्मार्टफोन पिछले वर्ज़न से पतला होगा
  • के10000एस में मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद
चीनी कंपनी ओकीटेल पिछले साल अपने के10000 स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी थी। दरअसल, यह स्मार्टफोन 10000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। ओकीटेल का यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है, यानी इसका इस्तेमाल पावरबैंक के तौर पर किया जा सकता है। हालांकि, बड़ी बैटरी के कारण स्मार्टफोन की मोटाई से कंपनी को समझौता करना पड़ा था। अब जानकारी मिली है कि इस शिकायत को दूर करने के लिए कंपनी अपने इस फोन को अपडेट करने पर विचार कर रही है। नया फोन ज्यादा पतले डिज़ाइन और तेज प्रोसेसर के साथ आएगा।

कंपनी के टीज़र के मुताबिक, वह जल्द ही ओकीटेल के10000एस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके जरिए मोटाई और ज्यादा वज़न जैसी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। कंपनी इसके डिजाइन में भी बदलाव करेगी। पता चला है कि इसमें मेटल डिजाइन को कम करके चमड़े का ज्यादा इस्तेमाल होगा।
Advertisement

ओकीटेल के10000एस में कंपनी पुराने मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट की जगह मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी।

वैसे, ज्यादा जानकारी के लिए हमें कंपनी के आधिकारिक बयान का इंतज़ार करना होगा। अभी कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में कुछ भी नहीं पता है। याद रहे कि ओकीटेल के10000 की कीमत 239.99 डॉलर (करीब 16,000 रुपये) थी। अगर इसे ध्यान में रखा जाए तो नए वेरिएंट का भी दाम इसी के आसपास होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.