11000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, 24GB तक रैम के साथ Oukitel WP35 रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत

Oukitel WP35 में 6.6 इंच का डिस्प्ले 2.4K रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है।

11000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, 24GB तक रैम के साथ Oukitel WP35 रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: AliExpress

Oukitel WP35 में 6.6 इंच का डिस्प्ले 2.4K रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Oukitel WP35 रग्ड फोन में 64MP रियर कैमरा मिलता है।
  • फोन को IP68, IP69K, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।
  • फोन में 8 जीबी रैम है जो 24 जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है।
विज्ञापन
Oukitel ने अपना नया रग्ड फोन Oukitel WP35 लॉन्च किया है जो कि अब तक का सबसे पतला रग्ड फोन कहा जा रहा है। इसमें 5G कनेक्टिविटी कंपनी ने दी है और 11000mAh की बैटरी दी है। Oukitel WP35 में 6.6 इंच का 2.4K डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी गई है। यह डायमंड पैटर्न स्टाइल में बनाया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Oukitel WP35 Price

Oukitel WP35 की कीमत 179.99 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) है। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। सेल 13 मई से शुरू होगी। 13 से 17 मई के बीच खरीदने पर फोन पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलने की बात भी कही गई है। 
 

Oukitel WP35 Specifications

Oukitel WP35 में 6.6 इंच का डिस्प्ले 2.4K रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। फोन को डायमंड पैटर्न पर बिल्ड किया गया है। इसकी मोटाई 14.9mm है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी गई है। फोन में 6nm प्रोसेसिंग पर बना 5G MediaTek Dimensity चिपसेट है। इसमें UltraSave 3.0+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम है जिसे 24 जीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। यह 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह 60 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।  

Oukitel WP35 रग्ड फोन में 64MP रियर कैमरा मिलता है। यह Sony IMX682 सेंसर के साथ फोन का प्राइमरी लेंस है। साथ में 8 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन को IP68, IP69K, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है जिससे यह एक दमदार और मजबूत बॉडी वाला डिवाइस बन जाता है। कंपनी के अनुसार फोन को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »