iPhone 13 Pro Max ऑर्डर किया, बॉक्‍स में नहीं निकला फोन, जानिए क्‍या मिला

कई बार कॉन्‍टैक्‍ट करने के बाद भी यूजर को उनका नया आईफोन 13 प्रो मैक्‍स नहीं मिला है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 20:30 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल फोन को डैनियल कैरोल नाम के कस्‍टमर ने ऑर्डर किया था।
  • दो हफ्ते तक ऑर्डर नहीं आया तो डैनियल वेयरहाउस जाकर पैकेट लाए
  • जब उन्‍होंने पैकेट खोला तो उसमें कैडबरी की दो चॉकलेट थीं

डैनियल को इन ‘चॉकलेट’ के लिए के लिए एक हजार पाउंड से ज्‍यादा देने पड़ गए।

Photo Credit: Metro UK

ऑनलाइन प्रोडक्‍ट ऑर्डर करने वाले लोग कई बार धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे वाकये ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी सामने आते हैं। भारत में हमने कई बार ऐसी खबरें पढ़ी हैं, जब फोन के बॉक्‍स में ईंट या फ‍िर साबुन की टिकिया निकली। ऐसा ही मिलता-जुलता मामला ब्रिटेन से भी आया है। एक Apple यूजर अपने नए iPhone 13 प्रो मैक्स स्‍मार्टफोन के पार्सल को खोलने के लिए बेहद उत्‍साहित था। लेकिन उसका उत्‍साह तब धरा रह गया, जब बॉक्‍स खोलने पर उसे दो कैडबरी चॉकलेट बार मिलीं। यूजर उन्‍हें खा भी नहीं सकता था, क्‍योंकि चॉकलेट्स को गंदे टॉइलट पेपर में लपेटा गया था। 

Mirror UK की खबर के मुताबिक, ऐपल फोन को डैनियल कैरोल नाम के कस्‍टमर ने ऑर्डर किया था। उन्‍होंने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि वह अपने iPhone की डिलि‍वरी का इंतजार कर रहे थे। उनका ऑर्डर लगभग दो सप्ताह लेट हो गया था। इसके बाद भी जब उन्‍हें डिलिवरी नहीं मिली, तो डैनियल ने खुद डिलि‍वरी मैन बनने का फैसला किया। वह वेस्ट यॉर्कशायर के DHL वेयरहाउस में चले गए। आखिरकार उन्‍हें पार्सल मिल गया। डेनियल ने जब अपना फेवरेट गैजट अनबॉक्‍स किया, तो उसमें फोन की जगह 120 ग्राम की दो डेयरी मिल्क ओरियो चॉकलेट निकलीं।

गुस्‍साए डैनियल ने अपना दर्द ट्विटर पर शेयर किया। बताया कि iPhone 13 प्रो मैक्स की डिलिवरी में देरी के बाद उन्‍होंने आखिरकार DHL लीड्स में जाकर पार्सल उठाया। डैनियल ने दावा किया कि उनके पैकेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उनके क्रिसमस गिफ्ट को चॉकलेट्स के साथ बदल दिया गया।

अगर कोई यह कहता है कि कैडबरी चॉकलेट भी क्रिसमस के लिए अच्‍छा गिफ्ट है, तो उसे यह जान लेना चाहिए कि डैनियल को इन ‘चॉकलेट' के लिए के लिए एक हजार पाउंड से ज्‍यादा देने पड़ गए। डैनियल ने बताया कि जब वह घर पहुंचे, तो उन्‍हें यह अंदाजा था कि बॉक्‍स के साथ छेड़छाड़ की गई है, क्योंकि उसका टेप काफी ढीला था। क्‍योंकि डैनियल को बॉक्‍स में कुछ वजन महसूस हो रहा था, इसलिए उन्‍होंने बॉक्‍स खोल दिया। डैनियल ने बताया कि बॉक्‍स के अंदर टॉइलट रोल था, जिससे बदबू आ रही थी। उसमें डेयरी मिल्क ओरियो के दो बार थे।
Advertisement

कई बार कॉन्‍टैक्‍ट करने के बाद भी डैनियल को उनका नया आईफोन 13 प्रो मैक्‍स नहीं मिला है। इस मामले में DHL के स्‍पोक्‍सपर्सन का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और रिप्‍लेसमेंट के लिए संपर्क कर रहे हैं। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Stellar battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPhone, iPhone 13 Pro Max, Cadbury chocolate, Fraud, DHL, UK, United Kindom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.