Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro होंगे 26 दिसंबर को लॉन्च

Oppo Reno 3, Reno 3 Pro Launch Date: हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने रेनो 3 सीरीज़ के लॉन्च तारीख की पुष्टि कर दी है।

Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro होंगे 26 दिसंबर को लॉन्च

Oppo Reno 3, Reno 3 Pro Launch Date: 26 दिसंबर को Oppo Enco Free True Wireless Earbuds से भी उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro में होगा Qualcomm Snapdragon 765G SoC
  • यह फोन ColorOS 7 पर काम करेगा
  • Oppo Enco Free true wireless earbuds के होंगे तीन कलर वेरिएंट
विज्ञापन
Oppo Reno 3, Reno 3 Pro Launch Date: हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने रेनो 3 सीरीज़ के लॉन्च तारीख की पुष्टि कर दी है। ओप्पो रेनो 3 और ओप्पो रेनो 3 प्रो स्मार्टफोन से 26 दिसंबर को चीन में आयोजित इवेंट के दौरान पर्दा उठाया जाएगा। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि Oppo Reno 3 और Reno 3 Pro मॉडल डुअल-मोड 5जी सपोर्ट से लैस होंगे। अगर आधिकारिक टीज़र और टीना लिस्टिंग को देखा जाए तो ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। इवेंट के दौरान कंपनी Oppo Enco Free True Wireless Earbuds को भी लॉन्च करेगी।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आधिकारिक ओप्पो अकाउंट से एक पोस्ट जारी कर ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ की लॉन्च तारीख की घोषणा की गई है। ओप्पो रेनो 3 और ओप्पो रेनो 3 प्रो इस सीरीज़ का हिस्सा होंगे। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि प्रो वेरिएंट में ऑक्टा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।
 
oppo

दोनों ही फोन ColorOS 7 पर चलेंगे और डुअल-मोड 5जी सपोर्ट के साथ उतारे जाएंगे। आधिकारिक टीज़र में इस बात को हाइलाइट किया गया है कि ओप्पो रेनो 3 प्रो में घुमावदार डिस्प्ले होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के अलावा कंपनी ने इस बात की भी घोषणा की है कि कंपनी ओप्पो एंको फ्री ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी 26 दिसंबर को लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं, Oppo ने ईयरबड्स की आधिकारिक तस्वीरों को भी साझा किया है, तस्वीर में ईयरबड्स ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर में नज़र आ रहे हैं। इनका डिज़ाइन Huawei FreeBuds 2 के समान लग रहा है, फिलहाल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी नहीं मिल पाई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Reno 3, Oppo Reno 3 Pro, Oppo Enco Free
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »