Oppo A3 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 950 निट्स का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2024 19:45 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
  • यह 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है
  • हाल ही में Oppo ने F25 Pro 5G को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अप्रैल में A3 Pro को चीन में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को जल्द भारत में पेश किया जा सकता है। इसकी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। 

इससे पहले यह स्मार्टफोन संयुक्त अरब अमीरात की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) की वेबसाइट पर भी दिखा था। इससे A3 Pro के इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 950 निट्स का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 दिया गया है। यह 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 67 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में Oppo ने F25 Pro 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 है। इसका 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड UI आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें फुल HD+ डिस्प्ले 1,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है।इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।। इस स्मार्टफोन की बैटरी 67 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इससे पहले कंपनी ने Reno 11F 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G भी शामिल हैं। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलते हैं। कंपनी के 11F 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका 6.7 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले (1,080 x 2,412 पिक्सल) है। यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 394 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,100 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  7. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  9. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
  10. ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.