Oppo Reno 9A Launched: 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, Snapdragon 695 5G के साथ Oppo Reno 9A लॉन्च, जानें कीमत

ओप्पो रेनो 9ए में 6.4 इंच फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

Oppo Reno 9A Launched: 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, Snapdragon 695 5G के साथ Oppo Reno 9A लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

ओप्पो रेनो 9ए में 6.4 इंच फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है।
  • यह मून व्हाइट और नाइट ब्लैक शेड्स में आता है।
  • फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है।
विज्ञापन
Oppo की ओर से Oppo Reno 9A स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। फोटोग्राफी पर भी खास ध्यान रखते हुए इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा मेन सेंसर के रूप में है जो कि ट्रिपल कैमरा सेटअप में मिलता है। इस ओप्पो फोन में 4500mAh बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स डिटेल में। 
 

Oppo Reno 9A price

Oppo Reno 9A फिलहाल जापान में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के लिए JPY 41,980 (लगभग 25,000 रुपये) है। यह मून व्हाइट और नाइट ब्लैक शेड्स में आता है। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Rakuten, YMobile, और Iijmio आदि पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन की सेल 22 जून से शुरू होने वाली है।  
 

Oppo Reno 9A specifications

ओप्पो रेनो 9ए में 6.4 इंच फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित कलर ओएस 13 देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का दमदार Snapdragon 695 5G SoC है। साथ में ग्राफिक्स आदि की प्रोसेसिंग के लिए Adreno A61 जीपीयू दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम मिलती है। फोन स्टोरेज में से भी 8 जीबी स्पेस को रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है। इस वजह यह 16 जीबी रैम फीचर पेश करता है। 

कैमरा स्पेक्स देखें तो यह रियर में ट्रिपल कैमरा के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर है। क्लोजअप शॉट्स के लिए 2 मेगापिक्सल का मेक्रो शूटर भी इसमें दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का काम 16 मेगापिक्सल का कैमरा करता है जो फ्रंट में मौजूद है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। यह 39 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम और 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक सिंगल चार्ज में दे सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth 5.1, Wi-Fi, NFC, OTG, बीडू, 3.5mm जैक, GPS, GLONASS, USB Type-C आदि का सपोर्ट है। यह इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होकर आता है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है जो सिक्योरिटी को और अधिक पक्की करता है। फोन को IPX8 रेटिंग के माध्यम से वॉटर रसिस्टेंट बनाया गया है। इसके डाइमेंशन 160x74x7.8mm और वजन 183 ग्राम है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमराहां + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  6. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  7. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  8. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »