Oppo Reno 8T 5G का प्राइस Croma पर आधे से भी हुआ कम, बैंक डिस्काउंट की भी पेशकश

इस स्मार्टफोन को देश में फरवरी में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 22:43 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया था
  • इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) कर्व्ड OLED डिस्प्ले है
  • इसे सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के Reno 8T 5G को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स चेन Croma पर काफी कम प्राइस में खरीदने का मौका उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को देश में फरवरी में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे क्रोमा पर डिस्काउंट के साथ 12,765 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

कस्टमर्स को IDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसे सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसका लॉन्च पर प्राइस ही दिख रहा है। 

Oppo Reno 8T 5G के स्पेसिफिकेशंस 

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन ColorOS 13.0 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। Oppo Reno 8T 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 4,800 mAh की बैटरी 67 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से इसे 45 मिनट से कम में शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

पिछले महीने कंपनी ने देश में में A79 5G को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया  है। इसे 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लाया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक चल सकती है। यह स्मार्टफोन Oppo A78 5G की जगह लेगा। इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, Vivo T2 5G और Samsung के Galaxy M34 5G से होगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Battery, Oppo, Market, Discount, Samsung, Offer, Sensor, Design, Croma, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.