64MP ट्रिपल कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 7 4G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप है।

64MP ट्रिपल कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 7 4G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 7 4G की थाईलैंड में कीमत IDR 5,199,000 (लगभग 27,420 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 4G एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो ColorOS 12.1 पर चलता है।
  • फोन में 6.43 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 7 4G प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी की इंडोनेशियन साइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Oppo Reno 7 4G को कंपनी ने थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। फोन देश के ऑनलाइन स्टोर्स पर लिस्ट कर दिया गया है। Reno 7 के इससे पहले के सभी मॉडल्स जैसे Oppo Reno 7 Pro 5G, Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno 7 SE 5G में 5G कनेक्टिविटी मिलती आई है लेकिन यह फोन 4G कनेक्टिविटी तक ही सीमित है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिप है। यह 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। Oppo Reno 7 4G में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप है। हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Oppo Reno 7 4G price, availability

Oppo Reno 7 4G को कंपनी की इंडोनेशिया की साइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। प्री ऑर्डर के लिए इसकी विंडो 1 अप्रैल तक खुली है। Oppo Reno 7 4G की कीमत IDR 5,199,000 (लगभग 27,420 रुपये) है। कंपनी के अनुसार, फोन की शिपिंग 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। प्री-ऑर्डर करने पर फोन के साथ Digisound का ब्लूटूथ स्पीकर दिया जा रहा है और Oppo Watch को कम कीमत पर खरीदने का ऑप्शन भी मिल रहा है। फोन कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ओरेंज में उपलब्ध है। भारतीय मार्केट में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Oppo Reno 7 4G specifications

Oppo Reno 7 4G एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो ColorOS 12.1 की स्किन के साथ आता है। फोन में 6.43 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जो कि एक एमोलेड पैनल है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज का है और टच सैम्पलिंग रेट 180 हर्ट्ज का है। फोन में Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी गई है। इसमें Snapdragon 680 SoC दिया गया है जिसके साथ 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। 

ऑप्टिक्स की बात करें, तो फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप है। मेन कैमरा के अलावा एक 2 मेगापिक्सल का माइक्रोलेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

कनेक्टिविटी के लिए यह 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है। इसमें एक्सिलरोमीटर, ऑप्टिकल सेंसर, जायरोस्कोप, पिडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स मिलते हैं। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Oppo Reno 7 4G में 4,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन के डायमेंशन 159.9x73.2x7.49 mm और वज़न 175 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »