32MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo Reno 6 5G सीरीज़ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 6 5G फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,990 रुपये है, जो कि खरीद के लिए 29 जुलाई से उपलब्ध होगा। वहीं, Oppo Reno 6 Pro 5G फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,990 रुपये है, जिसकी सेल 20 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 जुलाई 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Oppo Reno 6 Pro 5G में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस हैं

ओप्पो रेनो 6 और ओप्पो रेनो 6 प्रो में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आते हैं

Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G स्मार्टफोन्स को भारत में कंपनी की Oppo Reno सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ चीन में मई महीने में लॉन्च हो चुकी है, जिसके तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन पेश किए थे Oppo Reno 6 5G, Oppo Reno 6 Pro 5G और Oppo Reno 6 Pro+ 5G। लेकिन भारत में इस सीरीज़ के तहत केवल दो ही फोन को लॉन्च किया गया है। यह दोनों ही फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इनमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। ओप्पो रेनो 6 और ओप्पो रेनो 6 प्रो में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मौजूद है।
 

Oppo Reno 6 5G, Oppo Reno 6 Pro 5G price in India, availability

Oppo Reno 6 5G फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,990 रुपये है, जो कि खरीद के लिए 29 जुलाई से उपलब्ध होगा। वहीं, दूसरी ओर Oppo Reno 6 Pro 5G फोन  के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,990 रुपये है, जिसकी सेल 20 जुलाई से शुरू होगी। दोनों ही मॉडल्स ऑरोरा और स्टैलर ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं। ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ को आप Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales, Croma, Oppo online store और अन्य रिटेलर से खरीद सकते हैं।

कंपनी HDFC Bank और Bajaj Finserv पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर कर रही है। साथ ही Paytm पर 15 प्रतिशत का इंस्टेट कैशबैक प्राप्त होगा।

ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ के साथ कंपनी ने नए ब्लू कलर के Oppo Enco X true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स को भी पेश किया है। इसके अतिरिक्त Oppo Enco X खरीद के लिए 9,990 रुपये से घटकर 8,990 रुपये में उपलब्ध होंगे। Oppo Watch की कीमत 14,990 रुपये से घटकर 12,990 रुपये हो गई है, यह ऑफर अगले सात दिन तक की उपलब्ध है।

Oppo Reno 6 5G specifications

ओप्पो रेनो 6 5जी एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि होल-पंच कटआउट में डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 5जी में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जेड-एक्सिस लीनियर मोटर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप मौजूद हैं। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, यह 7.59mm पतला और 182 ग्राम भारी है।
Advertisement

Oppo Reno 6 Pro 5G specifications

Advertisement
ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके तीन कैमरा सेंसर बेस वेरिएंट की तरह है बस इसमें एक 2 मेगापिक्सल का अतिरिक्त मोनो कैमरा मौजूद है, जो कि कलर टेम्परेचर सेंसर के साथ आता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि होल-पंच कटआउट में कर्व्ड डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 प्रो 5जी के विकल्प भी बेस वेरिएंट के समान है। हालांकि, इस फोन में Z-axis motor की जगह X-axis linear motor को जगह दी गई है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  इसके अलावा, यह 7.6mm पतला और 177 ग्राम भारी है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design and build quality
  • Vibrant 90Hz AMOLED screen
  • Rapid charging, good battery life
  • Good overall performance
  • Decent cameras for stills
  • Bad
  • Recorded video could be better
  • Spammy stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish, slim and light
  • Punchy curved-edge AMOLED screen
  • Very fast charging, good battery life
  • Competent cameras for stills
  • Very good overall and gaming performance
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
  • Spammy stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable

  • Wireless charging

  • Decent active noise cancellation

  • Detailed, crisp, immersive sound

  • Stable connectivity, good for calls
  • Bad
  • Average battery life

  • Limited customisation for controls, app doesn’t do much

  • Limited support for advanced codecs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  2. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  7. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  8. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  10. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  9. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  10. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.