Oppo Reno 5 सीरीज़ के 10 दिसंबर को लॉन्च होने का दावा, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक

Oppo Reno 5 की तस्वीर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जिसमें तीन सेंसर वर्टिकल सेट हैं। फोन में ओप्पो ब्रांडिंग के साथ-साथ बैक पैनल पर 'Reno Glow' ब्रांडिंग भी दिखाई देती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2020 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन होने की खबर है
  • Oppo Reno 5 के साथ Oppo Reno 5 Pro और Reno 5 Pro Plus हो सकते हैं लॉन्च
  • सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल की तस्वीर हुई है लीक

Oppo Reno 5 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं

Oppo Reno 5 सीरीज़ 10 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है, कंपनी ने कथित तौर पर चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर टीज़ किया है। सीरीज़ में Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Pro और Oppo Reno 5 Pro Plus शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने फोन के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा, एक टिपस्टर ने इन तीनों फोन्स के फ्रंट के डिज़ाइन को दिखाने वाली तस्वीर भी साझा की है, जबकि एक अन्य टिपस्टर ने ओप्पो रेनो 5 के बैक पैनल की तस्वीर साझा की, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाई दिया था।

Oppo द्वारा साझा किए गए वीबो पोस्ट में कंपनी का कहना है कि ओप्पो "Star Diamond Rejuvenation series" 10 दिसंबर को लॉन्च होगी, जबकि यह Reno 5 सीरीज़ का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं करता है, अफवाहों का सुझाव है कि Oppo इस दिन अपनी लेटेस्ट ओप्पो रेनो 5 सीरीज़ की घोषणा कर सकती है। पोस्ट के साथ एक छोटी क्लिप भी है, लेकिन यह क्लिप भी ओप्पो रेनो 5 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं करती है।

ज्ञात टिपस्टर Digital Chat Station (अनुवादित) ने वीबो पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें तीन Oppo Reno 5 फोन थे। इसमें इनके फ्रंट पैनल दिए। दो फोन में कर्व्ड डिस्प्ले हैं, जबकि तीसरे में फ्लैट डिस्प्ले है। संभवतः प्रो और प्रो प्लस मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं और स्टैंडर्ड मॉडल में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। तीनों फोन में स्क्रीन के ऊपर-बायीं ओर स्थित सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। Oppo Reno 5 में अपेक्षाकृत मोटी चिन भी है।

यूज़रनेम Sanyi Life (अनुवादित) के साथ एक अन्य टिपस्टर ने Weibo पर Oppo Reno 5 के बैक की एक तस्वीर साझा की, साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी बताए हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जिसमें तीन सेंसर वर्टिकल सेट हैं। फोन में ओप्पो ब्रांडिंग के साथ-साथ बैक पैनल पर 'Reno Glow' ब्रांडिंग भी दिखाई देती है। टिपस्टर कहता है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी प्रोसेसर पर काम करेगा और अधिकतम 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Pro, Oppo Reno 5 Pro Plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.