Oppo Reno 5 लॉन्च, 8 जीबी रैम और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल

Oppo Reno 5 की कीमत VND 8,690,000 (लगभग 27,400 रुपये) है, जिसमें सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

Oppo Reno 5 लॉन्च, 8 जीबी रैम और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल

Oppo Reno 5 में 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल
  • ओप्पो रेनो 5 की मोटाई 7.7 एमएम और वज़न 171 ग्राम है
विज्ञापन
Oppo Reno 5 को वियतनाम में लॉन्च किया गया है, जो इस महीने की शुरुआत में चीन में भी लॉन्च हुआ था। नए स्मार्टफोन में Oppo Reno 5 5G के साथ कुछ समानताएं हैं और यह होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। हालांकि, यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ आता है जिसमें 5G नेटवर्क के लिए समर्थन शामिल नहीं है। ओप्पो रेनो 5 में अन्य रेनो 5 मॉडल पर उपलब्ध 65W फास्ट चार्ज सपोर्ट की तुलना में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।
 

Oppo Reno 5 price, availability details

ओप्पो रेनो 5 की कीमत VND 8,690,000 (लगभग 27,400 रुपये) है, जिसमें सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन मिस्टीरियस ब्लैक और सिल्वर रंग के विकल्पों में आता है। यह वर्तमान में वियतनाम तक सीमित है, इसके ग्लोबल लॉन्च पर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस महीने की शुरुआत में, Oppo Reno 5 5G और Oppo Reno 5 Pro 5G को चीन में क्रमशः 2,699 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) और 3,399 चीनी युआन (लगभग 38,000 रुपये) कीमत के साथ पेश किया गया था।
 

Oppo Reno 5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 5 एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 410पीपीआई पिक्सल डेंसिटी शामिल है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 5 में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाने का विकल्प मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। ओप्पो रेनो 5 का डायमेंशन 159.1x73.3x7.7 एमएम है और वज़न 171 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Price, Oppo Reno 5 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »