Oppo Reno 4F दो सेल्फी कैमरों के साथ लॉन्च, जानें सभी खासियतें

Oppo Reno 4F केवल 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत IDR 4,299,000 (लगभग 21,400 रुपये) है। फोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है - मैट ब्लैक और मैटेलिक व्हाइट।

Oppo Reno 4F दो सेल्फी कैमरों के साथ लॉन्च, जानें सभी खासियतें

Oppo Reno 2F में डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4F में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप मिलता है
  • मीडियाटेक हीलियो पी95 और 8 जीबी रैम से लैस आता है फोन
  • 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है इसकी खासियत
विज्ञापन
Oppo Reno 4F को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है और यह थोड़े बदलावों के साथ Oppo F17 Pro का ही एक वर्ज़न प्रतीत होता है, जिसे ओप्पो ने सितंबर की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। ओप्पो रेनो 4एफ में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है, लेकिन यह दो रंग विकल्पों में आता है। आपको फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरे और पीछे क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट में सेट है। फोन में थोड़े मोटी चिन है और ऊपर और किनारों पर एक समान बेज़ल्स हैं।
 

Oppo Reno 4F price

ओप्पो रेनो 4एफ केवल 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत IDR 4,299,000 (लगभग 21,400 रुपये) है। फोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है - मैट ब्लैक और मैटेलिक व्हाइट। Oppo Reno 4F वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 16 अक्टूबर से से यह इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह स्पष्ट नहीं है कि Oppo इस फोन को भारत लाएगी या नहीं।
 

Oppo Reno 4F specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 4एफ एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलाता है। फोन में 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 90.67 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है। स्क्रीन 409 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। Oppo Reno 4F में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट मिलता है, जो IMG 9XM-HP8 जीपीयू से लैस आता है। इसमें 8 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम शामिल है।

फोटो और वीडियो के लिए, Oppo Reno 4F में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का सैमसंग GM1ST प्राइमरी सेंसर एफ/1.7 लेंस के साथ, 8-मेगापिक्सल सेंसर एफ/2.2 वाइड-एंगल लेंस के साथ और दो 2-मेगापिक्सल मोनो कैमरा सेंसर एफ/2.4 लेंस के साथ मिलते हैं। फ्रंट में एफ/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

ओप्पो रेनो 4एफ में 128 जीबी की यूएफएस 2.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस / ए-जीपीएस, ग्लोनास और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में 4,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo Reno 4F में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी सुविधा है। फोन का डायमेंशन 160.14x73.77x7.48 एमएम और वज़न 164 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »