• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन 21 सितंबर को होगा लॉन्च, चार्जिंग सपोर्ट की भी मिली जानकारी

Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन 21 सितंबर को होगा लॉन्च, चार्जिंग सपोर्ट की भी मिली जानकारी

Oppo Reno 4 SE फोन मीडियाटेक डायमेसिटी 720 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन 21 सितंबर को होगा लॉन्च, चार्जिंग सपोर्ट की भी मिली जानकारी

Oppo Reno 4 SE में मौजूद हो सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 SE में मौजूद होगा 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन की कीमत लगभग 27,900 रुपये हो सकती है
  • ओप्पो रेनो 4 एसई में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Oppo ने पुष्टि कर दी है कि Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह आगामी स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जाएगा और रीटेलर्स ने अभी से ही स्मार्टफोन के लिए रिजर्वेशन करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसके अलावा, फोन के प्रमुख फीचर का भी खुलासा किया जिसको लेकर पिछले कुछ समय से अटकले लगाई जा रही थी। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ओलेड पैनल दिया जाएगा।

Oppo ने Reno 4 SE स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का खुलासा वेबसाइट के जरिए किया। वेबसाइट पर कंपनी ने टीज़र तस्वीरें साझा की है, जिसके अनुसार इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए सिंगल होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर को स्क्रीन के बायीं ओर जगह दी गई है, जबकि पावर बटन दायीं ओर स्थित है। इसके अलावा, टीज़र में 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी-सी पोर्ट और स्पीकर की झलक देखने को मिली है। साथ ही ओप्पो रेनो 4 एसई फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 एसई फोन का एक प्रमोशनल पोस्टर ब्लॉगर द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर साझा किया गया था। जिसमें देखने को मिला था कि इस फोन को चीनी गायक व अभिनेता Wang Junkai एन्डॉर्स्ड किया जाएगा। पोस्टर में लिखा गया है, “Super Flash Charge, Super Flash Light”। वहीं दिखा कि यह फोन डार्क ब्लू और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।  
 

Oppo Reno 4 SE price (expected)

लीक के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,599 (लगभग 27,900 रुपये) होगी।
 

Oppo Reno 4 SE specifications (expected)

रीटेल लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन दो स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। यह फोन सुपर फ्लैश ब्लैक, सुपर फ्लैश व्हाइट और सुपर फ्लैश ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

पुरानी लीक के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। इसके अलावा, इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सेल्फी के लिए दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच रिस्पॉन्स के साथ फीचर होगा।

टिप्सटर के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 एसई फोन मीडियाटेक डायमेसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »