Oppo Reno 4 Pro भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च

Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोमवार को इसका ऐलान किया।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro 3D बॉर्डरलेस स्क्रीन के साथ आएगा
  • ओप्पो रेनो 4 प्रो के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा
  • ओप्पो रेनो 4 प्रो चीन में ट्रिपल रियर कैमरा से साथ हुआ था लॉन्च

Oppo Reno 4 Pro की बैटरी 4,000mAh की

Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। बता दें, यह स्मार्टफोन सबसे पहले Oppo Reno 4 के साथ जून में चीन में लॉन्च किया गया था। ओप्पो का कहना है कि ओप्पो रेनो 4 मॉडल्स भारत में स्थानीय फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे। इससे जुड़ी अन्य जानकारियां आने वाले दिनों में कंपनी द्वारा साफ की जा सकती है। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि 31 जुलाई को ओप्पो रेनो 4 प्रो के साथ ओप्पो रेनो 4 को भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस दौरान एक जाने-माने टिप्सटर ने भी दावा किया है कि इसी दिन भारत में Oppo Watch से भी पर्दा उठाया जाएगा।

Oppo ने ट्वीट करके जानकारी दी कि Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन में 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3D बॉर्डरलेस स्क्रीन दी जाएगी। यानी डिस्प्ले में आपको बेजल-लेस अनुभव प्रदान किया जाएगा, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.01 प्रतिशत होगा। इन सब के अलावा कंपनी द्वारा अभी इसके अन्य फीचर्स और भारतीय मार्केट के लोकलाइज़ फीचर की जानकारी सार्वजनिक करना रहता है।
 

Oppo Reno 4 Pro specifications

चीन में लॉन्च हुआ ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। इसमें लेज़र डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंस भी शामिल है।

ओप्पो रेनो 4 प्रो में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है, जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर सेट आता है। फोन में 65 वॉट सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh बैटरी दी गई है। Oppo Reno 4 Pro इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें ब्लूटूथ, 5जी, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।
Advertisement

ओप्पो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। अब तक ओप्पो ने कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि Oppo Watch भी भारत में 31 जुलाई को लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ओप्पो वॉच सबसे पहले मार्च में Oppo Find X2 के साथ चीन में लॉन्च की गई थी।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.