Oppo Reno 4 Lite के साथ एक अन्य Oppo फोन के स्पेसिफिकेशन लीक

कंपनी Oppo Reno 4 सीरीज़ को जून महीने में चीन में लॉन्च कर चुकी है, और Oppo Reno 4 Pro इस महीने के अंत तक भारतीय मार्केट में दस्तक देगा।

Oppo Reno 4 Lite के साथ एक अन्य Oppo फोन के स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 4 Lite में मिल सकता है 8 जीबी तक रैम

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 सीरीज़ में जल्द ही पेश हो सकते हैं नए फोन
  • मॉडल नंबर OPPO CPH2135 भी गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
  • मॉडल नंबर OPPO CPH2125 हो सकता है Oppo Reno 4 Lite
विज्ञापन
Oppo Reno 4 Lite कथित रूप से गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर OPPO CPH2125 सामने आया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह ओप्पो रेनो 4 लाइट स्मार्टफोन होगा। कंपनी Oppo Reno 4 सीरीज़ को जून महीने में चीन में लॉन्च कर चुकी है, और Oppo Reno 4 Pro इस महीने के अंत तक भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। इसके अलावा, अन्य ओप्पो फोन मॉडल नंबर OPPO CPH2135 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। फिलहाल Oppo ने Reno 4 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Geekbench लिस्टिंग से पहले CPH2125 मॉडल नंबर Global Certification Forum (GCF) लिस्टिंग में Oppo Reno 4 Lite नाम के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं, अब यही मॉडल नंबर गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जो कि फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का संकेत देते हैं। लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 लाइट मीडियाटेक हीलियो पी95 (MT6779V/CV) प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस होगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
 

इसके अलावा, ओप्पो रेनो 4 लाइट Bluetooth SIG वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां से जानकारी मिली है कि फोन में 6.43 इंच एचडी+ स्क्रीन, 4,000 एमएएच बैटरी और 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई सपोर्ट मौजूद होगा।

OPPO CPH2135 लिस्टिंग की बात करें, तो यह मॉडल सबसे पहले US FCC लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था, लेकिन इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई थी। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन पर थोड़ा बहु प्रकाश डाला है, जिसकी उम्मीद हम आगामी फोन से कर सकते हैं। प्रोसेसर के लिए लिस्टिंग में ‘bengal' मदरबोर्ड का उल्लेख किया गया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा, यह ओप्पो फोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है।

मॉडल नंबर CPH2125 और CPH2135 के लिए गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा दी गई थी, हालांकि बाद में Gadgets 360 द्वारा इस लिस्टिंग की स्वतंत्र रूप से जांच की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno 4 Lite, Oppo Reno 4, Oppo CPH2135
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »