Oppo Reno 3A लॉन्च, चार रियर कैमरे हैं खासियत

Oppo Reno 3A एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 89.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ।

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 जून 2020 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3A की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए Oppo Reno 3A में
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है ओप्पो रेनो 3ए
Oppo Reno 3A को लॉन्च कर दिया गया है। Oppo Reno 3 सीरीज़ के इस हैंडसेट को जापानी मार्केट में उतारा गया है। इससे पहले कंपनी Oppo Reno 3, Oppo Reno 3 Pro और Oppo Reno 3 Vitality को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो रेनो 3ए के स्पेसिफिकेशन रेनो 3 से काफी अलग हैं। ओप्पो के इस हैंडसेट में पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है और आगे की तरफ क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसके दो रंगों में बेचा जाएगा और रैम-स्टोरेज पर आधारित एक मात्र वेरिएंट है।
 

Oppo Reno 3A price

ओप्पो रेनो 3ए के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम JPY 39,800 (करीब 28,100 रुपये) है। यह ब्लैक और व्हाइट रंग में बिकता है। Oppo Reno 3A को भारत में लाए जाने के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Oppo Reno 3A specifications

डुअल-सिम Oppo Reno 3A एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 89.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। ओप्पो रेनो 3ए में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

ओप्पो रेनो 3ए चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो मेगापिक्सल के दो सेंसर्स हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे को नॉच में जगह मिली है।
Advertisement

Oppo Reno 3A की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ओप्पो रेनो 3ए की बैटरी 4,025 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज सपोर्ट करती है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर और मैगनेटिक सेंसर फोन का हिस्सा हैं। ओप्पो रेनो 3ए का डाइमेंशन 160.9x74.1x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.