Oppo Reno 3 Pro के बारे में सामने आई यह जानकारी, रिटेल स्टोर में मिली झलक

Oppo Reno 3 Pro भारत में 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। कंपनी चीन में इस फोन की 5G वर्ज़न लॉन्च कर चुकी है। रेनो 3 प्रो में 30 वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 फरवरी 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro भारत में डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा
  • फोन में 44-मेगापिक्सल का मेन सेल्फी कैमरा होगा
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में 2 मार्च को लॉन्च होगा

Oppo Reno 3 Pro भारत में 2 मार्च को लॉन्च होगा

Oppo Reno 3 Pro कंपनी का फ्लैगशिप फोन है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। एक नई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को भारत में एक रिटेल स्टोर पर देखा गया है। कुछ दिनों पहले ओप्पो ने यह पुष्टी भी की थी कि ओप्पो रेनो 3 प्रो के भारतीय वेरिएंट पर काम चल रहा है। यह भी माना जा रहा है कि ओप्पो रेनो 3 प्रो के भारतीय वेरिएंट में चाइना वेरिएंट के मुकाबले कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ा बदलाव डुअल होल-पंच डिस्प्ले होगा। चीन में फोन को सिंगल होल-पंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।

91Mobiles के मुताबिक, Oppo Reno 3 Pro का भारतीय वेरिएंट भारत में एक दुकान में देखा गया है। इस फोन की एक तस्वीर भी ऑनलाइन साझा की गई है, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखने को मिला है। तस्वीर में फोन के ऊपर के फिल्म लगी है, जिसमें फोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन भी लिखी हुई है। इसके अलावा फ्रंट में दिया डुअल होल-पंच भी देखा जा सकता है। फोन में शामिल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप में 44-मेगापिक्सल के मेन कैमरा सेंसर होने की पुष्टी पहले ही हो चुकी है।
 

Oppo Reno 3 Pro specifications (expected)

लीक हुई तस्वीर पर भरोसा किया जाए तो ओप्पो रेनो 3 प्रो में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा और यह 20x ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प होगा। इसमें 30 वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी।

ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया आर एंड डी हेड तसलीम आरिफ ने ट्वीट के जरिए हाल ही में खुलासा किया था कि Reno 3 Pro में 4G सपोर्ट होगा। इसका मतलब है कि फोन में चीन में लॉन्च हुए 5G वेरिएंट के मुकाबले कुछ बदलाव होंगे। अमेज़न और फ्लिपकार्ट इस फोन की माइक्रोसाइट बना चुके हैं। ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में 2 मार्च को लॉन्च होगा। इस बीच हमें इस फोन के कुछ अन्य टीज़र और लीक्स देखने को मिल सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance in daylight
  • Decent selfie camera
  • Good design
  • Solid battery life
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Disappointing low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  7. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  8. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  10. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.