Oppo Reno 3 Pro आधिकारिक साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

Oppo चाइना की वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro फोन को लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन की बिक्री चार रंग में होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले
  • Oppo Reno 3 Pro चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा
  • स्नैपड्रैपन 765 प्रोसेसर और 4,025 एमएएच बैटरी होगी ओप्पो के इस फोन में
Oppo Reno 3 Pro को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने की खबर है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन आधिकारिक रेंडर्स, कलर वेरिएंट और स्टोरेज-रैम वेरिएंट के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। Oppo Reno 3 Pro को ओप्पो रेनो 3 के साथ 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। लिस्टिंग को उम्मीद से पहले लाइव कर दिया गया है। लिस्टिंग से ओप्पो रेनो 3 प्रो में होल-पंच डिस्प्ले होने की पुष्टि होती है। किनारे कर्व्ड हैं और पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है।

Oppo चाइना की वेबसाइट पर Oppo Reno 3 Pro फोन को लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन की बिक्री चार रंग में होगी। मि़डनाइट ब्लैक, मिस्टी व्हाइट, नाइट स्काई ब्लू और सनराइज़। ये तीनों ही वेरिएंट ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ आते हैं। ओप्पो रेनो 3 प्रो को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा। फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। कंपनी अभी सिर्फ रिज़र्वेशन ले रही है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन में स्नैपड्रैपन 765 प्रोसेसर और 4,025 एमएएच बैटरी होगी। इसकी मोटाई 7.7 मिलीमीटर होगी।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, ओप्पो रेनो 3 प्रो की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरों का भी इस्तेमाल हुआ है। फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले में छेद स्क्रीन की बायीं तरफ है। पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं, वर्टिकल पोजीशन में। ये पैनल की बायीं तरफ टॉप पर हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

पुरानी रिपोर्ट से पता चला था कि ओप्पो रेनो 3 प्रो में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो यह चार रियर के साथ आएगा। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। इसके अलावा फोन की बैटरी 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.