Oppo Reno 3 का 4G वेरिएंट लॉन्च, 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo Reno 3 4G वेरिएंट Android 10 पर आधारित ColorOS 7 पर काम करता है और इसमें MediaTek Helio P90 (MT6779V) चिपसेट दिया गया है।

Oppo Reno 3 का 4G वेरिएंट लॉन्च, 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo Reno 3 5G की कीमत CNY 3,399 (लगभग 35,900 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 4G में अल्ट्रा स्टेडी वीडियो 2.0 फीचर शामिल
  • फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है
  • ओप्पो रेनो 3 4जी में 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट है
विज्ञापन
Oppo Reno 3 का 4G वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। नया रेनो-सीरीज़ फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में एक ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन है जो दो अलग-अलग रंग के विकल्पों में आता है। याद दिला दें कि ओप्पो रेनो 3 के 5G वेरिएंट को दिसंबर 2019 में दो अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। वहीं, नया ओप्पो रेनो 3 4जी मॉडल 128 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के साथ आता है। Oppo Reno 3 4G में 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट है। यह अल्ट्रा स्टेडी वीडियो 2.0, एआई ब्यूटी वीडियो, वीडियो बोकेह और सोलूप जैसे फीचर्स से भी लैस है।
 

Oppo Reno 3 4G price

ओप्पो रेनो 3 4जी वेरिएंट की कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि इसकी कीमत 5G वेरिएंट की तुलना में कम होने की संभावना है। याद दिला दें कि Oppo Reno 3 5G के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 3,399 (लगभग 35,900 रुपये) है। ओप्पो रेनो 3 4जी मॉडल को फिलहाल ओप्पो श्रीलंका वेबसाइट पर ऑरोनल ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग के विकल्पों में लिस्ट किया गया है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Oppo Reno 3 4G specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 3 4जी वेरिएंट Android 10 पर आधारित ColorOS 7 पर काम करता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.4-इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। Reno 3 4G में MediaTek Helio P90 (MT6779V) चिपसेट है, जो 8 जीबी रैम के साथ आता है। रेनो 3 4जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी टेलीफोटो सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए ओप्पो रेनो 3 4G मॉडल में एफ/2.4 लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल सेंसर है।

Oppo Reno 3 4G वेरिएंट में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी शामिल हैं। फोन 4,025 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा इसका माप 160.2x73.3x7.9 मिलिमीटर है और इसका वज़न 170 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी90
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »