Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

Oppo Reno 16c में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के समान प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2026 15:19 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का फ्रंट कैमरा होगा
  • ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे

इन स्मार्टफोन्स के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 16c शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इन स्मार्टफोन्स के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली  Oppo Bubble एक्सेसरी को पेश किया जाएगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Oppo ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। 

Oppo Reno 16c में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के समान प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन्स में कैमरा यूनिट के साथ डुअल LED फ्लैश होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इन स्मार्टफोन्स में Dual-View Video और AI Remix Collage मिलेंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart पर Oppo Reno 16 सीरीज के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। 

इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, पर्पल और वॉयलेट कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo Reno 16 में HoloVerse 3D डिजाइन और फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश होगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Bubble एक्सेसरी भी पेश की जाएगी। यह स्मार्टफोन के रियर में मैग्नेटिक तरीके से अटैच होगी और सेकेंडरी 1.73 इंच AMOLED डिस्प्ले के तौर पर कार्य करेगी। इस एक्सेसरी का भार लगभग 27.5 ग्राम का होगा।  Oppo ने मार्च में फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo Find N7 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्रीजलेस इनर फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.