Oppo Reno 15 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, MediaTek Dimensity हो सकता है चिपसेट

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के एक आगामी स्मार्टफोन के एक आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLV110 के साथ लिस्टिंग हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं
  • इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है

इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 15 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए जा सकते हैं। इस महीने यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में पेश की जा सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo के एक आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर -  PLV110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया वेरिएंट Reno 15 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। Geekbench पर जिस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है उसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM है। 

Advertisement

यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है। हालांकि, Geekbench पर लिस्टिंग में इस प्रोसेसर का मॉडल नहीं बताया गया है। इसकी CPU और GPU डिटेल्स से इसके MediaTek Dimensity 8450 होने का संकेत मिला है। Oppo Reno 14 Pro में भी समान चिपसेट दिया गया था। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Oppo Reno 15 सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस सीरीज के एक स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले और Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। Oppo Reno 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट है। एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि Oppo Reno 15 सीरीज की भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में टेस्टिंग की जा रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.