200MP कैमरा वाले Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत आई सामने, जानें सबकुछ

Oppo जल्द ही भारत में Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Oppo Reno 15 Pro Mini में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर होगा।
  • Oppo Reno 15 Pro Mini के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Oppo Reno 15 सीरीज अगले साल दस्तक देगी।

Photo Credit: Oppo

Oppo जल्द ही भारत में Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल हैं। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और डिजाइन के बारे में खुलासा किया है। हालांकि, अभी तक कीमत के बारे में कुछ पता नहीं चला है। अब एक टिप्सटर ने Oppo Reno 15 Pro Mini की बॉक्स कीमत का खुलासा किया है। आइए Oppo Reno 15  के अनुमानित फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 15 Pro Mini Price (Expected)

टिप्सटर अभिषेक यादव का X पर दावा है कि आगामी Oppo Reno 15 Pro Mini की भारत में बॉक्स कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये है। आमतौर पर भारत में फोन की बॉक्स कीमत रिटेल कीमत से ज्यादा होती है। ऐसे में Reno 15 Pro Mini की बिक्री कीमत भारत में कम हो सकती है। Oppo शुरुआती बैंक डिस्काउंट भी दे सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। Reno 15 Pro Mini को भारत में Reno 15 और Reno 15 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद Reno 15 सीरीज की बिक्री Oppo की आधिकारिक साइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon के जरिए शुरू होगी होगी।

Oppo Reno 15 Pro Mini Specifications (Expected)

Oppo के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी। डिस्प्ले के चारों ओर 1.6 मिमी के बेजल होंगे और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.35 प्रतिशत होगा। इसका वजन लगभग 187 ग्राम होगा और मोटाई लगभग 7.99 मिमी होगी। Reno 15 Pro Mini में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग है। इसके अलावा यूएसबी टाइप सी पोर्ट रस्ट से बचाव के लिए प्लैटिनम कोटिंग है।

अन्य लीक्स के अनुसार, Oppo Reno 15 Pro Mini में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर होगा। इस फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Reno 15 Pro Mini में 6,200mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.