Oppo Reno 14, Reno 14 Pro के डिजाइन, स्टोरेज का हुआ खुलासा, 15 मई को देगा दस्तक

Oppo 15 मई को चीनी बाजार में Oppo Reno 14 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2025 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 काले, हरे और सफेद रंग में उपलब्ध होगा।
  • Oppo Reno 14 Pro काले, बैंगनी और सफेद जैसे रंग में मिलेगा।
  • Oppo Reno 14 में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Oppo Reno 14 Pro में 6.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले हो सकती है।

Photo Credit: Oppo

Oppo 15 मई को चीनी बाजार में Oppo Reno 14 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसके अलावा इस इवेंट में Oppo Pad SE टैबलेट और Enco Clip TWS ईयरबड्स लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले Reno 14 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। ऑफिशियल लिस्टिंग से डिजाइन का खुलासा हुआ है और इसके अलावा Reno 14 और 14 Pro के स्टोरेज वेरिएंट की भी पुष्टि हुई है।


Oppo Reno 14 सीरीज जल्द देगी दस्तक


ऑफिशियल फोटो से पता चला है कि Oppo Reno 14 काले, हरे और सफेद रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर Reno 14 Pro काले, बैंगनी और सफेद जैसे रंग में मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 14 में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो कि ज्यादा कॉम्पैक्ट मॉडल होने की संभावना है। वहीं Reno 14 Pro में 6.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले हो सकती है। खासतौर पर 14 Pro में तीसरा कैमरा अलग नजर आता है जो कि पेरिस्कोप जूम लेंस हो सकता है। Reno 14 और Reno 14 Pro कई स्टोरेज वेरिएंट जैसे कि 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB में उपलब्ध होगा। हालांकि, Reno 14  मॉडल 16GB+256GB वेरिएंट में भी आएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 14 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा। वहीं Reno 14 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 हो सकता है। दोनों फोन में लगभग 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह सीरीज एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करने की उम्मीद होगी। फिलहाल Reno 14 सीरीज के ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, यह जून या जुलाई में चीन के बाहर के बाजारों में लॉन्च हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.