• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 14 Pro 5G भारत में लॉन्च, मजबूत बैटरी और हाई रैम के साथ कीमत है हैरान करने वाली

Oppo Reno 14 Pro 5G भारत में लॉन्च, मजबूत बैटरी और हाई रैम के साथ कीमत है हैरान करने वाली

Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट है।

Oppo Reno 14 Pro 5G भारत में लॉन्च, मजबूत बैटरी और हाई रैम के साथ कीमत है हैरान करने वाली

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 14 Pro 5G Launched In India: बेस 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • भारत में यह मॉडल 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है
  • टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है
  • सेल 8 जुलाई से होगी और कुछ शुरुआती ऑफर्स भी रखे गए हैं
विज्ञापन
Oppo ने आज भारत में आयोजित एक इवेंट में Reno 14 सीरीज से पर्दा उठाया, जिसमें  Reno 14 5G के साथ Reno 14 Pro 5G मॉडल शामिल हैं। Reno 14 Pro 5G में 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पैनल को Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है। Reno 14 Pro 5G MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6200mAh बैटरी दी गई है और यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
 

Oppo Reno 14 Pro 5G price in India, availability

भारत में यह मॉडल 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। हैंडसेट Flipkart, Amazon, Oppo के ऑफ‍िशियल स्टोर्स और अन्य पार्टनर रिटेलर्स पर 8 जुलाई से टाइटेनियम ग्रे और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कुछ ऑफर्स भी हैं, जिनमें शुरुआती सेल में कार्ड के साथ 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं, नो‑कॉस्ट EMI ऑप्शन भी हैं। 
 

Oppo Reno 14 Pro 5G specifications

Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट है। पैनल 1200 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है और Oppo ने इसे Oppo Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन दिया है। Reno 14 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मौजूद है, जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर ऑपरेट करता है। 

Oppo Reno 14 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन (OIS) कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप शूटर (3.5X ऑप्टिकल जूम) और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Oppo Reno 14 Pro 5G में 6,200mAh बैटरी है और हैंडसेट 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। हैंडसेट IP66+IP68+IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C शामिल है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »