इस सीरीज में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स को मई में चीन में पेश किया गया था। भारत में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को आज (3 जुलाई) को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को Oppo के भारत में सोशल मीडिया हैंडल्स और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Reno 14 5G के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है। Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
इस सीरीज में Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। कंपनी की योजना Reno 14F को भी लाने की है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया जा सकता।
कंपनी की Reno 14 5G सीरीज के लिए ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart पर लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं। हालांकि, Oppo ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। पिछले महीने कंपनी ने Reno 14 5G सीरीज को चीन में पेश किया था।
Oppo Reno 14 5G, Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। फोन में MediaTek Dimensity फ्लैगशिप लेवल चिपसेट दिए गए हैं। इनमें 6,200mAh तक की बैटरी आती है। दोनों ही फोन में कंपनी ने 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा आता है और 50MP का सेल्फी कैमरा आता है। दोनों ही फोन में 16GB रैम है।