Oppo Reno 13, Reno 13 Pro का हुआ खुलासा, कलर ऑप्शन के साथ जानें सबकुछ

Oppo ने भारत में Oppo Reno 13 सीरीज के आने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने भारत में Oppo Reno 13 सीरीज के आने की पुष्टि की है।
  • Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro के कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है।
  • Oppo Reno 13 सीरीज एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम से लैस है।

OPPO Reno 13 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारत में Oppo Reno 13 सीरीज के आने की पुष्टि की है। Oppo इंडिया की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध ऑफिशियल पेज से भारत में Reno 13 और Reno 13 Pro के कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Oppo Reno 13 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 13 सीरीज के कलर वेरिएंट


Oppo ने कंफर्म किया है कि Reno 13 5G दो कलर्स आइवरी व्हाइट और ल्यूमिनस ब्लू में उपलब्ध होगा। ब्रांड के अनुसार, ब्लू वेरिएंट, जो खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है, कैमरा आईलैंड के चारों ओर एक ग्लो इफेक्ट डालता है। कंपनी ने खुलासा किया कि ग्लो इफेक्ट ऑफसेट प्रिंटिंग और रिफ्लेक्टिव कोटिंग के जरिए हासिल किया गया है। दूसरी ओर Reno 13 Pro 5G दो कलर्स मिस्ट लैवेंडर और ग्रेफाइट ग्रे में उपलब्ध होगा। 


Oppo Reno 13 Series Specifications


Oppo Reno 13 सीरीज एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम से लैस है। Reno 13 के व्हाइट एडिशन की मोटाई सिर्फ 7.24 मिमी है, जबकि ब्लू वेरिएंट की मोटाई सिर्फ 7.29 मिमी है। दूसरी ओर Reno 13 Pro की मोटाई 7.5 मिमी है। Reno 13 का वजन 181 ग्राम और Reno 13 Pro का वजन 195 ग्राम है। दोनों फोन वन पीस स्कल्पटेड ग्लास बैक से लैस हैं।

दोनों स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 7i है। Reno 13 में 1.62 मिमी स्लिम बेजेल्स हैं और 93.8 प्रतिशत स्क्रीन स्पेस प्रदान करता है, जबकि Reno 13 Pro में 1.81 मिमी स्लिम बेजेल्स हैं और 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। ये स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। Oppo Reno 13 Pro का मॉडल नंबर CPH2697 है, गीकबेंच पर नजर आया है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह Mediatek Dimensity 8350 या Dimensity 8300 पर काम कर सकता है। इससे यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन में 12GB RAM और एंड्रॉइड 15 पर काम करता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ
  3. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iPhone 17 Pro ने कैमरा रैंकिंग में Galaxy S26 Ultra को पछाड़ा, 18वें नंबर पर Samsung फ्लैगशिप
  5. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  2. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  3. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  5. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  6. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  9. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.