Oppo Reno 13 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक, क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और इन खूबियों के साथ मचाएगा धमाल

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक लीक में Oppo Reno 13 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Reno 13 Pro में 6.78 इंच की क्वाड- कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Oppo Reno 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा।
  • Oppo Reno 13 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9300 चिपसेट दिया जाएगा।

Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 13 सीरीज पर काम कर रहा है। हाल ही में जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की लीक से संकेत मिला है कि Reno 13 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार विकल्प हो सकता है। हालांकि, लीक हुई जानकारी इंजीनियरिंग मॉडल पर बेस्ड हैं और फोन लॉन्च होने तक बदल सकती हैं। इससे आगामी फोन में क्या पेश हो सकता है इसकी शुरुआती जानकारी मिलती है। आइए Oppo Reno 13 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Reno 13 Pro Specifications (Leaked)


टिपस्टर के अनुसार, Oppo Reno 13 Pro में 6.78 इंच की क्वाड- कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है। यह क्वाड कर्व्ड डिजाइन सभी कॉर्नर पर एक जैसा कर्व्चर का सुझाव देता है, जिससे एक बेहतर व्यूइंग अनुभव मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13 Pro के रियर में 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस से लैस होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन एडवांस डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आएगा। यह फोन 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
Advertisement

डिजिटल चैट स्टेशन ने इस महीने की शुरुआत में संकेत दिया था कि स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट से लैस होगा, जिससे यह इस पावरफुल चिप का इस्तेमाल करने वाले पहले फोन्स में से एक बन जाएगा। लीक से यह भी संकेत मिला है कि Oppo अपने Reno 13 Pro पर मेटल फ्रेम को शामिल न करके अपने मिड-रेंज और फ्लैगशिप मॉडल के बीच अंतर रखना चाहता है। इसके अलावा यह एक स्पेशल मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस के जरिए मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। बैटरी की बात करें तो Reno 13 में 5,600mAh की बैटरी और Reno 13 Pro में 5,900mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।


Oppo Reno 12 Pro Specifications


Oppo Reno 12 Pro में 6.70 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कैमरा सिस्टम के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9200 चिपसेट से लैस है। फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। डाइमेंशन के मामले में फोन की मोटाई 7.55 मिमी है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.