Oppo Reno 13 Pro vs Huawei Nova 13 Pro: कौन सा फोन है ज्यादा एडवांस और दमदार?

दोनों ही फोन प्रीमियम कैटिगरी के डिवाइसेज हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2024 18:12 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन प्रीमियम कैटिगरी के डिवाइसेज हैं।
  • दोनों फोन में एडवांस फीचर्स के तौर पर चमचमाते डिस्प्ले हैं।
  • ओप्पो फोन बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

Oppo Reno 13 Pro vs Huawei Nova 13 Pro, दोनों ही फोन प्रीमियम कैटिगरी के डिवाइसेज हैं।

Oppo Reno 13 Pro vs Huawei Nova 13 Pro: ओप्पो और हुवावे के ये दोनों ही फोन प्रीमियम कैटिगरी के डिवाइसेज हैं। दोनों ही फोन अलग-अलग तरह के यूजर्स को लुभाते हैं। दोनों फोन में एडवांस फीचर्स के तौर पर चमचमाते डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा, और दमदार चिपसेट मिलते हैं। ऐसे में दुविधा हो जाती है कि कौन सा फोन किन जरूरतों के लिए सही साबित होता है। हम यहां पर आपको इसी विषय में विस्तार से तुलना करके बता रहे हैं कि आपके लिए कौन सा फोन होगा बेस्ट! 

Design, Display
Oppo Reno 13 Pro में स्लीक डिजाइन दिया गया है। यह फ्रंट और बैक में ग्लास पैनल में आता है जबकि फ्रेम एल्युमिनियम का है। इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स की है। 

Huawei Nova 13 Pro में थोड़ा छोटा डिस्प्ले दिया गया है जो 6.76 इंच का LTPO OLED पैनल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह एडवांस बैटरी एफिशिएंसी फीचर से लैस है जो पावर की खपत कम करता है।
Advertisement

Oppo के फोन में IP68/69 रेटिंग दी गई है जबकि Huawei के फोन में IP65 रेटिंग दी गई है। 

Oppo Reno 13 Pro यहां पर डिस्प्ले और टिकाऊपन में आगे निकल जाता है जबकि हुवावे का Nova 13 Pro फोन पावर एफिशिएंसी और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट में बेहतर निकल कर आता है। 
Advertisement

Camera
Oppo Reno 13 Pro में ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें मेन लेंस 50MP का है। इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर भी दिया गया है। 
Advertisement

Huawei Nova 13 Pro में 50MP का मेन कैमरा है। यहां पर कंपनी ने 60MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है और 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है। 
Advertisement

तुलना करें तो Oppo का फोन ऑप्टिकल जूम शॉट्स बेहतर ले सकता है जबकि हुवावे फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है और अपर्चर सेटिंग्स में यूजर को ज्यादा आजादी मिल जाती है। यह कंटेंट क्रिएटर्स को लुभा सकता है। 

Processor, Battery
Oppo Reno 13 Pro में Dimensity 8350 चिपसेट है। इसमें 5800mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है। 

Huawei Nova 13 Pro में HarmonyOS 4.2 दिया गया है। यह 5000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। लेकिन यहां पर वायरलेस चार्जिंग फीचर में फोन चूक जाता है। ओप्पो फोन में स्टोरेज भी ज्यादा दी गई है जो 1TB तक के विकल्प में मिल जाती है। 

नतीजा देखें तो Oppo में बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह हैवी यूजर्स को लुभाता है। वहीं पर हुवावे के फोन में 100W फास्ट चार्जिंग है जो ज्यादा जल्दी फोन चार्ज कर सकता है। 

Price
Oppo Reno 13 Pro की कीमत 465 डॉलर (लगभग 39,444 रुपये) है। वहीं, Huawei Nova 13 Pro की कीमत 590 डॉलर (लगभग 50,000 रुपये) है। ओप्पो फोन बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। हुवावे फोन में यूनीक फीचर्स जैसे सैटेलाइट कॉलिंग, एडजस्टेबल अपर्चर, डुअल सेल्फी कैमरा आदि मिल जाते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good camera performance
  • Decent battery life
  • IP66, IP68, and IP69 ratings
  • Bad
  • Bloatware
  • Outdoor brightness isn't the best compared to the competition
  • Wide-angle could have been better
  • Overheats with intensive usage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1272 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.