Oppo Reno 11 5G की सेल! Flipkart पर Rs 6 हजार सस्ता मिल रहा 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन!

Oppo Reno 11 5G का ओरिजनल प्राइस 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है।

Oppo Reno 11 5G की सेल! Flipkart पर Rs 6 हजार सस्ता मिल रहा 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन!

Oppo Reno 11 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन को कंपनी ने भारत में हाल ही में लॉन्च किया था
  • इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है
  • फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है
विज्ञापन
Oppo Reno 11 5G की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। फोन को कंपनी ने भारत में हाल ही में लॉन्च किया था। इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है और मीडियाटेक का Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन को यूं तो Rs 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन फिलहाल इसे Flipkart से खरीदने पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी सेल से जुड़े डिटेल्स।
 

Oppo Reno 11 5G Discount Sale Price

Oppo Reno 11 5G का ओरिजनल प्राइस 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। लेकिन वर्तमान में फोन पर डिस्काउंट ऑफर लागू है। Flipkart से फोन को खरीदने पर 3000 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, सुपर कॉइन्स के माध्यम से इस पर 3000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। यानी कि फोन पूरे 6 हजार रुपये सस्ता होकर 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर अगर आपको ऑफर नहीं दिख रहा है तो Flipkart ऐप के माध्यम से भी इस ऑफर का फायदा आप उठा सकते हैं। 
 

Oppo Reno 11 5G Specifications

Oppo Reno 11 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में FHD+ रेजॉलूशन मिलता है, जो 1080 x 2412 पिक्‍सल है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें HDR10+ सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 32-मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। रियर में एक ट्रिपल कैमरा यूनिट है, जिसमें एक 50-मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा शामिल है, जो ऑप्‍ट‍िकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस और 32-मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा है। 

Reno 11 5G में कंपनी ने मीडियाटेक का Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया है, फोन में 5,000mAh की बैटरी है। यह 67W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्‍मार्टफोन Android 14 ओएस पर चलता है। जिस पर लेटेस्‍ट ColorOS 14 की लेयर है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, आई आर ब्‍लास्‍टर की खूबियां भी इस फोन में हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »